अभिनेत्री नोरा फतेही असल में किस देश से है और इन्हें बॉलीवुड में एंट्री दिलाने में किसका हाथ है? जानिए

नोरा फतेही का जन्म कनाडा में हुआ था, पर वो असल में Morraco की है। Morraco उत्तरी अफ्रीका का एक मुस्लिम देश।नोरा का एक भारतीय रिश्ता भी है। दरअसल उनकी मां की नानी भारतीय थी।नोरा एक बहुत रूढ़िवादी अरब परिवार से आती है। बचपन से ही डांस की शौकीन रही नोरा ने डांस की अलग अलग फॉर्म जैसे बेली डांस यूट्यूब पर वीडियो देख कर सीखा।

नोरा को बॉलीवुड में एंट्री कैसे मिली।

नोरा बचपन से ही मॉडलिंग और एड में काम किया करती थी। उन्होंने एक मॉडलिंग एजेंसी को ज्वाइन किया हुआ था,जिसके द्वारा ही वो भारत में काम करने आई। शुरुवात में उनको हिंदी ना आने के कारण बहुत परेशानी आई।बहुत सारे ऑडिशन देने के बाद भी उनको किसी फिल्म में रोल नहीं मिल पाया।

नोरा की पहली फिल्म Roars: Tigers of sundarban थी। इस फिल्म में उनके एक्टिंग से ज्यादा उनकी डांस प्रतिभा पर सबका ध्यान गया। नोरा ने इसके बाद साउथ की फिल्मों में भी काम किया। और ज्यादा फोकस डांस पर ही किया। इसके बाद वो रिएलिटी शो बिग बॉस में नजर आई। यही से उनके सम्बन्ध सलमान खान से अच्छे बन गए।

इसके बाद वो बॉलीवुड में अच्छे कनेक्शन बनाने में सफल रही और इसके बाद बहुत सारे रिएलिटी शो, जैसे झलक दिखलाजा, मॉडल ऑफ दी ईयर में दिखने के बाद उनको सफलता मिली, दिलबर गाने से। इसमें उनके डांस की बहुत तारीफ हुई।

उसके बाद कमरिया, साकी साकी,पछताओगे गाने भी नोरा के हिट रहे। और अब वो फिल्म स्ट्रीट डांसर 3D में नजर आई थीं। नोरा ने टी- सीरीज के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट भी साइन किया है। जिसके तहत वो टी सीरीज की एक्सक्लूसिव आर्टिस्ट है। और उनके वीडियो,गाने,और वेब सीरीज में नजर आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *