अपने डेब्यू मैच में कितने भारतीय क्रिकेटर 0 पर आउट हुए?

  1. सचिन तेंडुलकर

सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान कहा जाता है। सचिन ने अपने 24 साल के क्रिकेट करियर में कई सारे रिकॉर्ड अपने नाम किये हैं। तेंदुलकर ने साल 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था। इस मैच में वो बिना कोई रन बनाए जीरो पर आउट हो गये थे।

2. महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रह चुके हैं। उन्होंने साल 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ डेब्यू किया था, लेकिन इस मैच में धोनी बिना कोई रन बनाये रन आउट हो गये थे।

दरअसल, धोनी शॉट खेलते ही भाग गए थे, लेकिन जब वह आधी क्रीज में पहुंचे, तभी तब नॉन स्ट्राइक पर खड़े मोहम्मद कैफ ने उन्हें वापस भेज दिया लेकिन तब तक काफी देर हो गई थी।

3. सुरेश रैना

सुरेश रैना ने साल 2005 में श्रीलंका के खिलाफ मैच में वनडे में डेब्यू किया था। इस मैच में वहछठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे। लेकिन इस मैच में वह बिना कोई रन बनाए ही पवेलियन लौट गए थे। उन्हें मुथैया मुरलीधरन ने आउट किया था।

4. शिखर धवन

शिखर धवन ने भारत के लिए पहला वनडे मैच साल 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के 290 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने क्लाइंट मैके की पहली गेंद छोड़ने का छोड़ दिया था लेकिन अगली ही गेंद पर धवन क्लीन बोल्ड हो गए थे। मैके की ये गेंद लेंथ बॉल थी और वह उका ऑफ स्टंप ले उड़ी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *