अपने कंप्यूटर या लैपटॉप का IP एड्रेस कैसे पता करें? जानिए स्टेप
नेटवर्क से जुड़े हर डिवाइस का एक यूनिक आईपी एड्रेस होता है जैसे – कंप्यूटर, सर्वर, प्रिंटर, स्मार्टफ़ोन आदि। इंटरनेट प्रोटोकॉल एड्रेस अर्थात IP Address का उपयोग डेटा भेजने के लिए तथा कम्युनिकेशन के लिए किया जाता है।
आईपी एड्रेस एक ऐसा नंबर होता है जिससे डिवाइस की Identity की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते है। आईपी एड्रेस से डिवाइस की लोकेशन को ट्रैक की जाती है। आईपी एड्रेस २ तरह के होते है प्राइवेट आईपी एड्रेस तथा पब्लिक प्राइवेट आईपी एड्रेस। आईपी एड्रेस कुछ इस तरह होते है।
1.187.0.116
10.84.83.275
Computer IP Address इस तरह पता करें
किसी भी कंप्यूटर के IP Address की जानकारी प्राप्त करना बहुत आसान है। वैसे तो IP Address की जानकारी प्राप्त करने के बहुत से तरीके है लेकिन हम यहां पर सिंपल तरीकों के बारे में जानने वाले है जिससे IP Address की जानकारी प्राप्त करना बहुत आसान है। IP Address की जानकारी प्राप्त करने के लिए निचे दिए गए चरणों का पालन करे।
Private IP Address चेक करने का तरीका
➛ सबसे पहले, Start Menu पर क्लिक करें, और Run को सिलेक्ट करें।
➛ अब Run बॉक्स में cmd टाइप करें और OK बटन पर क्लिक करें।
➛ अब प्रोमोट बॉक्स खुलेगा, उसमे ipconfig टाइप कर Enter प्रेस करे।
➛ अब आपके कंप्यूटर का IP Address वहां पर दिखाया जायेगा।
Public IP Address चेक करने का तरीका
➛ सबसे पहले गूगल सर्च ओपन करे।
➛ अब गूगल सर्च में what is my ip या what is my ip address सर्च करे।
➛ अब आपको वहां पर Public IP Address वहां पर दिखाया जायेगा।
इस तरह आप अपने कंप्यूटर का IP Address पता कर सकते है।