अनलॉक 5.0 की गाईडलाइंस हुई जारी, 15 अक्टूबर से 50 फीसदी क्षमता से खुलेंगे सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स
अनलॉक 5 के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिशा निर्देश जारी कर
दिया है। 15 अक्टूबर से देश में सिनेमा हॉल्स, थियेटर, मल्टीप्लेक्स
50 फीसदी क्षमता के साथ खुल जाएंगे। इसके लिए सूचना प्रसारण
मंत्रालय विस्तृत रूप से दिशानिर्देश जारी करेगा।
गृह मंत्रालय की ओर से जारी दिशानिर्देशों के मुताबिक देश में 15
अक्टूबर से सिनेमा हॉल्स, थियेटर, मल्टीप्लेक्स को खोलने की
इजाजत होगी। ये सिनेमा हॉल्स, थियेटर, मल्टीप्लेक्स अपनी 50
फीसदी क्षमता के साथ ही काम करेंगे। यानी कि यहां पर आधी सीट
खाली रहेंगे। इस बाबत देश का सूचना प्रसारण मंत्रालय जल्द ही
विस्तृत दिशा निर्देश जारी करेगा।
गृह मंत्रालय ने तैराकों के ट्रेनिंग के उद्देश्य से इस्तेमाल किए जाने वाले
स्विमिंग पूल को भी 15 अक्टूबर से खोलने की इजाजत दे दी है।
इसके अलावा मनोरंजन पार्कों को भी 15 अक्टूबर से खोलने की
इजाजत मिल गई है। गृह मंत्रालय ने मनोरंजन पार्क और इसी के जैसे
दूसरी जगहों को भी खोलने की इजाजत दे दी है।