अजीबोगरीब खाने की चीजें जो सिर्फ भारतीय लोग खाते हैं
हमारा देश आश्चर्य से भरा हुआ देश है और हमारे देश में कुछ ऐसी खाने की चीजें हैं जो सिर्फ हम लोग ही खाते हैं। आज हम जानेंगे कुछ अजीबो गरीब खाने की चीजों के बारे में:-
1) जिमीकंद:-यह एक पेड़ या पौधे का हिस्सा होता है जिसे सूरन भी कहा जाता है। ऐसे पकाना काफी मुश्किल होता है क्योंकि कहीं सारी विधियों का उपयोग करना इसमें पड़ता है लेकिन इसका स्वाद पनीर को भी टक्कर दे देता है और स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है।
2) लाल चींटी की चटनी :-चौंकिए मत हमारे देश में भी कुछ अजीबोगरीब चीजें हैं जिन्हें हम खा लेते हैं। लाल चीटियां जहरीली नहीं होती और हमारे देश के कई हिस्सों में इनकी बनी चटनी बेहद ही प्रसिद्ध है। छत्तीसगढ़ और झारखंड में तो इसे बहुत खाया जाता है।
3) मुंबई स्ट्रीट फूड :-मुंबई में मिलने वाला स्ट्रीट फूड यानी वाड़ा पाव पाव भाजी छोले सिर्फ हमारे भारत में ही देखने को मिलते हैं और जब विदेशी इन्हें देखते हैं तो हैरान रह जाते हैं क्योंकि उन्होंने ऐसी चीज बनती हुई कभी नहीं देखी है। विदेशी हमारी मिठाइयां देखकर चौक जाते हैं।
4) मधुमक्खी का छत्ता :-मधुमक्खी के छत्ते से शहर निकलने के बाद जो चीज बचती है उस चीज को भी हमारे यहां सब्जी बनाकर खाया जाता है। लोग इसमें मसाले मिलाकर इसे पकाते हैं और उसे खाते हैं और उनका मानना है कि इसका स्वाद बेहद लजीज होता है।
5) बांस की सब्जी :-नरम बांस के हिस्से को टुकड़ों में काट लिया जाता है फिर उसे पानी में गर्म करके सुखाया जाता है और जब मैं पूरी तरह सूख जाता है तो उसमें मसाले मिला कर एक चटपटी सी सब्जी बना दी जाती है और लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं।
6) घोंघा की सब्जी :-हमारे यहां घोंघे की सब्जी बनाकर खाई जाती है। सबसे पहले से थोड़ा सा पकाकर सुखाया जाता है और फिर उसकी सफाई करके सब्जी बनाने के लिए तैयार किया जाता है। इसमें मसाले मिलाकर इसकी चटपटी सी सब्जी बनाई जाती है।