अगर घुमने का बना रहें हो प्लान तो जाइए इन खूबसूरत जगहों पर, जो है लोगों की नजरों से परे

भारत में ऐसे कई स्थान है जहां लोग घुमना पसंद करते है। लेकिन भारत में ही ऐसी भी कई और भी स्थान है जहां लोग कम ही जा पाते है लेकिन इन स्थानों पर कोई एक बार जा आये तो उसकी खूबसूरती को कभी भूल नहीं पायेगा। आज हम ऐसे ही कुछ स्थानों के बारे में बताने वाले है, जिनका भीड़—भाड़ से कोई नाता नहीं है लेकिन है बहुत ही विश्वसनीय जगह।

घुमना किसको पसंद नहीं होता है लेकिन घुमने ऐसी जगह ले जाये जहां की तस्वीर आपके मन में हमेशा के लिए कैद हो जाये तो क्या कहना। आइए जाने ऐसी कुछ जगहों के बारे में।

  1. गंडिकोटा — यह पेन्नरू नदी के दाहिने तट पर स्थिति एक छोटा सा गांव हैं। जो भारत के आंध्र प्रदेश के कडपा जिले के जम्मलामडुगु से 15 किमी. दूरी पर स्थित है।

इसे भारत का ग्रैंड केन्यन भी कहा जाता है क्योंकि यह अमेरिका के ग्रैंड केन्यन के जैसे दिखता है। यहां खूबसूरत पहाड़ों के साथ पेन्नरू नदी का ऐसा तालमेल है कि देखने वाला भी इसका मुरिद हो जाये। वैसे तो बताने में इसकी खूबसूरती झलक जाती है लेकिन जो इस स्थान पर गया हो, इसकी खूबसूरती को वो ही जानता है।

  1. हम्पी — रामायण में किष्किन्दा शहर का नाम तो सुना ही होगा। ये वही शहर है, जो बाद में विजयनगर साम्राज्य बना। यह स्थान तुंगभद्रा नदी के किनारे स्थित है। इसे यूनेस्कों की विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया गया है।

अब इसके देखने लायक स्थानों के बारे में क्या बताये क्योंकि कोई एक स्थान हो तो बताया भी जाये लेकिन यहां घाटियों और टिलों के ​बीच 500 से भी अधिक देखने लायक स्मारक चिन्ह हैं। इनमें महल, तहखाने, मंदिर, जल खंडर, पुराने बाजार, गढ़, चबुतरें, राजकोष, शाही मण्डप जैसी कई असंख्य इमारतें स्थित है।

  1. लैंसडाउन — वैसे तो उत्तराखण्ड के खूबसूरत स्थानों की कोई गिनती नहीं है लेकिन लैंसडाउन भी एक अविश्वसनीय स्थान है, जिसकी खूबसूरती शब्दों में बया नहीं की जा सकती है। यह स्थान उत्तराखण्ड के पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थि​त है। यह उत्तराखण्ड की एक बेहद ही खूबसूरत पहाड़ी है।

यहां पर्यटक इसलिए भी जाना पसंद करते है क्योंकि यहां का मौसम पूरे साल सुहावना बना रहता है। जाने में यहां कोई परेशानी नहीं आयेगी क्योंकि यह दिल्ली से काफी नजदीक ही स्थित है। अगर दिल्ली से सफर शुरू करे तो आप 5 से 6 घण्टे में आराम से पहुंच जायेंगे। तो ये थी भारत के पर्यटन के लिए कुछ चुनिंदा जगह जहां जाना एक खूबसूरत सपना सा हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *