हिमाचल में घूमने लायक जगह कौन-कौन सी हैं? जानिए उसके बारे में

भारत में हिमाचल प्रदेश पर्यटन के लिहाज से सबसे अच्छी जगह मानी जाती है। हिमाचल प्रदेश में ज्यादातर विदेशी लोग आते हैं और हिमाचल की वादियों का भरपूर आनंद उठाते हैं।

विदेशी के साथ देशी पर्यटकों में भी हिमाचल घूमने का काफी क्रेज़ होता है। हिमाचल पूर्वजों की धरती भी मानी जाती है।

हिमाचल में सबसे बेहतरीन है कसौली

हिमाचल के ‘कसौली’ हिल स्टेशन की बात करें तो यह सबसे शांत हिल स्टेशन माना जाता है हिमाचल के कसौली हिल स्टेशन सबसे शांत अपने जून के समय में होता है और यहां पर पर्यटक शांति से अपनी यात्रा करते हैं और इस यात्रा को काफी इंजॉय करते नजर आते हैं।

यहां पर आने का सबसे अच्छा समय नवंबर से मार्च महीने तक आता है और अगर बर्फबारी का पूरा आनंद उठाना चाहते हैं तो यहां दिसंबर के महीने में आकर आप इन वादियों के साथ-साथ बर्फ़बारी का भी पूरा आनंद ही प्राप्त कर सकते हैं ।

सड़क मार्ग के जरिये अगर आप दिल्ली से कसौली वाया चंडीगढ़ जाते हैं तो दूरी करीब 293 किलोमीटर है।

हिमाचल प्रदेश का “मिनी स्विट्जरलैंड”

हिमाचल प्रदेश के खाजियार नाम के कस्बे में जाकर आपको स्विट्जरलैंड जैसा एहसास होगा। खाजियार को ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ के नाम से भी जाना जाता है। दुनिया के 160 ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ में से एक खजियार भी है।

खजियार की खूबसूरती को देखकर ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ की उपाधि दी गई थी। खजियार झील हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में समुद्र तल से 1,920 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इसके चारों तरफ घिरे देवदार के पेड़ों की झील के नीले पानी में बहुत ही सुंदर परछाइयां दिखती हैं।

यहां की सबसे आकर्षक चीज तैरता हुआ टापू है जो असल में झील की सतह पर उगने वाले घासों का गुच्छा है जिसे देखना काफी अच्छा लगता है। खजियार जाने के बाद एहसास होगा कि आप स्विट्जरलैंड में हैं।

इसके अलावा मनोरंजन गतिविधियों की बात करें तो पैराग्लाइडिंग से लेकर घुड़सवारी तक कई तरह की ऐक्टिविटीज का आनंद उठा सकते हैं। खजियार झील के किनारे पहाड़ी शैली में एक नाग देवता का मंदिर बना है। खजिहार में ठहरने के लिए डाक बंगले व रेस्ट हाउस भी हैं और यहां पर कोई भी ठहर सकता है।

हिमाचल दर्शन अभी बाकी है

अगर आप हिमाचल में शिमला, लाहौल- स्पीति, चंबा, धर्मशाला, कुल्लू- मनाली जैसे स्थान घूम चुके हैं तो एक बार कसौली और खाजियार का रुख ज़रूर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *