हवाई जहाज का रंग सफेद ही क्यों होता है इसके अलावा कोई दूसरा रंग क्यों नहीं होता? जानिए

१. ब्रुसेल्स एयरलाइन्स [1]

तो देखा आपने इस रंग बिरंगे टिनटिन के कार्टून वाले हवाई जहाज को |

टिनटिन एक विश्व प्रसिद्द कार्टून किरदार है जिसका जन्म बेल्जियम के ब्रुसेल्स में ही हुआ था और इसलिए इस जहाज को बिलकुल ही अलग अंदाज़ में डिजाईन किया गया है |

इसको देख कर आप जैसे बचपन में खो जायेंगे क्योंकि बाहर के अलावा भीतरी साज सज्जा एकदम अनोखी है |

२. आइसलैंड एयर[2]

इस मनमोहक नीले रंग वाले हवाई जहाज को देख कर आपको फील गुड वाली फ़ीलिंग आ रही है कि नहीं, हमें कमेंट कर के बताएं |

आइसलैंडिक सर्दियों की खूबसूरती को अपने पंखों में संजोये इस हवाई जहाज का नाम है ‘हेक्ला औरोरा’ (Hekla Aurora) |

‘हेक्ला’ एक पारंपरिक आइसलैंडिक लड़की का नाम है और यहाँ के ज्वालामुखियों में से एक का नाम भी है | वहीँ औरोरा का सन्दर्भ ’उत्तरी रोशनी’ से है|

३. कुलुला [3]

ये हवाई जहाज है कि “हरियाली और रास्ता” |

यह है दक्षिण अफ्रीका की लो कास्ट एयरलाइन कुलुला – फ्लाइंग 101 जो अपने रचनात्मक डिजाईन के कारण बहुत ही मशहूर है |

इसी कंपनी के एक और जहाज का रंग देखें |

४. मैंगो एयरलाइन्स[4]

देख रहे हैं इस रंग को ….बोले तो एकदम झक्कास ……दिल खुश हो गया ऐसे जीवंत रंग को देखकर |

यह भी दक्षिणी अफ्रीका की एक बजट एयरलाइन है |

५. साउथवेस्ट एयरलाइन्स [5]

विभिन्न रंगों से सजा धजा यह जहाज साउथवेस्ट एयरलाइंस कंपनी का है | यह एक प्रमुख अमेरिकी एयरलाइन है जिसका मुख्यालय डलास, टेक्सास में है और यह दुनिया का सबसे बड़ा बजट कैरियर है |

तो देखा आपने ……..अब आपको यकीन हो गया होगा कि जहाज सफ़ेद रंग को छोड़ कर और भी रंगों में हो सकता है |

पर यह बात सही है कि अधिकतर जहाज़ों को मुख्यतः सफ़ेद ही बनाया जाता है जिसके कारण हैं :-

  • कम गर्मी का एहसास (सूर्य किरणों का बेहतर परावर्तन)
  • नीले आकाश में सफ़ेद रंग की बेहतर दृश्यता
  • रंग रोगन का कम खर्चा
  • कोई टूट फूट या निशान आसानी से दिख जाता है
  • बचाव कार्य में आसानी क्योंकि सफ़ेद रंग का जल्दी पता चलता है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *