हमारी दुनिया किन अभिशापों से ग्रस्त है? जानिए आप भी

इंडोनेशिया में समलैंगिक होना अपराध है। नवंबर 2020 में दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी का कारण पड़ोसियों द्वारा की गई शिकायत थी कि ये दोनों युवक “समलैंगिक यौन संबंध” बना रहे थे। दोनों को इस्लामिक कानून के तहत सजा दी जानी थी।

दोनों युवकों के लिए सजा थी पीठ पर 80 चाबुक। लेकिन क्योंकि उन्होंने 3 महीने जेल में बिताए थे, चाबुक की गिनती घटाकर 77 कर दी गई। दोनों युवकों को भीड़ के सामने चाबुक मारे गए।

चाबुक मारने के दौरान उन्हें पानी पीने की इजाजत दी गई थी। इस दृश्य को देखकर युवकों में से एक की मां के बेहोश होने के बाद भी कोड़े पड़ते रहे।

यह मानव अधिकारों के खिलाफ है। यह व्यक्तिगत इच्छा के खिलाफ है। यह प्यार के खिलाफ है। अगर यह धर्म है, तो मैं धार्मिक न होना पसंद करूँगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *