हत्थाजोड़ी किस चीज को कहते हैं? जानिए इसके बारे में

हत्थाजोड़ी एक प्रकार की जड़ी बूटी होती है और इसे बेहद ही चमत्कारी माना जाता है। हत्थाजोड़ी का जिक्र वनस्पति शास्त्र में किया गया है और वनस्पति शास्त्र के अनुसार इस जड़ी बूटी में वशीकरण करने की ताकत होती है।

जिसकी वजह से ही इसे खास जड़ी बूटी माना जाता है। वशीकरण के अलावा हत्थाजोड़ी के साथ कई प्रकार के टोटके भी जुड़े हुए हैं और इस जड़ी बूटी की मदद से जीवन की कई समस्याओं को हल किया जा सकता है। हत्थाजोड़ी क्या होती है और हत्थाजोड़ी के लाभ क्या है, इन सबकी जानकारी आज हम आपको देने जा रहे हैं। तो आइए सबसे पहले जानते हैं कि हत्था जोड़ी क्या होती है।

क्या होती है हत्थाजोड़ी

शास्त्रों में कई तरह की जड़ी बूटियों के नाम बताए गए हैं और हर जड़ी बूटी से विभिन्न तरह के लाभ जुड़े होते हैं। इन्हीं जड़ी बूटियों में से हत्थाजोड़ी जड़ी बूटी भी एक है और यह जड़ी बूटी वृक्ष की जड़ में पाई जाती है। हत्थाजोड़ी का प्रयोग तंत्र विधि में खूब किया जाता है और इसकी मदद से वशीकरण किया जा सकता है। शास्त्रों के अनुसार हत्थाजोड़ी में मां चामुंडा का निवास होता है।

क्यों कहा जाता है हत्थाजोड़ी

हत्थाजोड़ी एक चमत्कारी जड़ी बूटी है और इसे हत्थाजोड़ी इसलिए कहा जाता है कि क्योंकि इसका आकार मनुष्य के दोनों हाथ की मुठ्ठियों की तरह होता है। यह बेहद ही दुर्लभ जड़ होती है जो कि आसानी से नहीं मिलती है। वहीं इसे जमीन से निकलाने से पहले विशेष मंत्र पढ़ने पड़ते हैं और उसके बाद ही इसे निकाला जाता है। इतना ही नहीं इसे केवल शुभ मुहर्त पर ही निकाला जाता है। इसलिए कोई आम इंसान इसे नहीं निकाल सकता है और इसे निकालने के लिए तांत्रिक की सहायता लेनी पड़ती है। –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *