स्वस्थ रहना चाहते हैं तो अपना लीजिए आचार्य चाणक्य के ये मूलमंत्र

कोरोना की दूसरी लहर थमने का नाम नहीं ले रही है। दिन प्रतिदिन कोरोना अपना महाविस्फोटक रूप लेता जा रहा है। स्वस्थ रहना लोगों लिए चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। ऐसे में इस दौरान हम कोरोना के प्रति तमाम एहतियात बरतकर इस व्यापक महामारी से लड़ सकते हैं। साथ ही आचार्य चाणक्य द्वारा स्वस्थ रहने के लिए बताए गए कुछ विशेष नियमों को अपनी दिनचर्या में लागू कर स्वस्थ रह सकते हैं।

  • आचार्य चाणक्य ने जीवन के लगभग हर पहलू पर अपने विचार रखे हैं, जो आज के युग में भी काफी प्रासंगिक हैं। आचार्य चाणक्य के स्वास्थ्य मंत्र को अपनी दिनचर्या में लागू कर आप गंभीर बीमारियों मात दे सकते हैं औऱ इसके संक्रमण दे दूर रह सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं आचार्य चाणक्य के स्वास्थ्य मंत्र।
  • खाना खाने के करीब एक घंटे बाद पानी पीना शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। वहीं यदि खाने के बीच में थोड़ा थोड़ा पानी पिया जाए तो यह अमृत समान होता है, लेकिन खाने के तुरंत बाद पानी पीना जहर समान होता है। इसलिए भूलकर भी ये गलती ना करें।
  • आचार्य चाणक्य ने अपने नीतिशास्त्र में प्राकृतिक औषधियों को सर्वश्रेष्ठ माना है। इसमें भी वह गिलोय के सेवन को बीमारी से बचने के लिए औऱ इसके संक्रमण से दूर रहने के लिए रामबांण कहते हैं। ऐसे में स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन गिलोय का सेवन अवश्य करें।
  • चाणक्य कहते हैं कि ख़ड़े अनाज की तुलना में पिसा हुआ अनाज अधिक फायदेमंद होता है। तथा पिसे हुए अनाज की तुलना में 10 गुना अधिक पौष्टिक दूध माना जाता है और दूध की तुलना में 10 गुना अधिक पौष्टिक मांस होता है। वहीं मांस मच्छी की तुलना में घी का सेवन अधिक लाभदायक होता है।
  • एक श्लोक के माध्यम से आचार्य चाणक्य कहते हैं कि खाने को भूलकर भी ना नहीं करना चाहिए। सब सुखों में भोजन प्रधान है, अर्थात् किसी भी तरह का सुख हो लेकिन सबसे ज्यादा आनंद भोजन करने में आता है। इसलिए अन्न का कभी अपमान ना करें।
  • चाणक्य कहते हैं स्वस्थ रहने के लिए व्यक्ति को अपने शरीर के साथ आंखों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। तथा मानसिक तनाव से व्यक्ति को खुद को दूर रखना चाहिए। यदि आप तनाव से ग्रस्त होंगे तो अनेकों बीमारियां आपको घेर लेंगी। इसलिए हमेशा तनाव से मुक्त रहें इसके लिए नियमित तौर पर योग करें।
  • एक श्लोक के माध्यम से आचार्य चाणक्य कहते हैं कि त्वचा व चेहरे की खूबसूरती निखारने के लिए नियमित तौर पर तेल से मालिस करें। मालिस त्वचा व चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने में कारगार होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *