सुबह को जल्दी उठने के लिए क्या उपाय करें?
आप सोने से पहले कम से कम दो ग्लास पानी पी लें और 10 बजे के आसापास सो जाएं। सुबह 4–5 बजे आपको वाशरूम जाना ही पड़ेगा क्योंकि पानी पिये 6–7 घंटे बीत चुके हैं। आप आसानी से उठ जाएंगे।
आप सोने से पहले मन में निश्चित कर लें कि सुबह 5 बजे उठना ही है और जरूरी काम निपटाने हैं। और उस काम के बारे में सोचते हुए सो जाएं। अक्सर आपने देखा होगा कि अगर हमारी सुबह 5 बजे की ट्रेन होती है, तो या तो हमे नीदं ही नही आती या फिर निश्चिय समय से पहले ही आपकी आंख खुल जाती है।