सारी हदें पार कर दी थी नयनतारा ने प्रभुदेवा के प्यार में लेकिन उसके बाद जो हुआ

इंडिया के माइकल जैक्सन कहे जाने वाले डांसर, एक्टर और कोरियोग्राफर प्रभुदेवा 45 साल के हो चुके हैं। 3 अप्रैल 1973 को कर्नाटक के मैसूर में जन्में प्रभु देवा की परवरिश तमिलनाडु के चेन्नई में हुई। प्रभुदेवा को डांस विरासत में मिला था। उनके पिता मुगुर सुंदर साउथ फिल्मों में कोरियोग्राफर थे। बचपन से ही डांस के शौकीन प्रभुदेवा ने 14 साल की उम्र से डांस करना शुरू कर दिया था। वैसे कोरियोग्राफी से इतर प्रभुदेवा का नाम एक्ट्रेस नयनतारा से अफेयर को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहा था।

प्रभुदेवा से शादी के लिए नयनतारा ने बदला था धर्म…
– नयनतारा मूल रूप से ईसाई थीं और उनका जन्म बेंगलुरु में एक कट्टर ईसाई फैमिली में हुआ था। उनका मूल नाम ‘डायना मरियम कुरियन’ है।
– प्रभुदेवा से शादी करने के लिए उन्होंने हिंदू धर्म अपना लिया था। हालांकि बावजूद इसके दोनों की शादी नहीं हो पाई।
– नयनतारा के पिता कुरियन कोदियात्तु एयरफोर्स में थे, जबकि मां ओमाना कुरियन हाउसवाइफ हैं।
– एयरफोर्स में होने की वजह से वो कई शहरों में रहे, जिसके चलते नयनतारा ने देश के कई शहरों जैसे चेन्नई, जामनगर, थिरुवला और दिल्ली में पढ़ाई की।

2008 में शुरू हुई नयनतारा-प्रभुदेवा की डेटिंग…
नयनतारा ने 2008 में एक्टर-डायरेक्टर प्रभुदेवा को डेट करना शुरू किया। 2010 में प्रभुदेवा की पत्नी ने फैमिली कोर्ट में पिटीशन लगाई की प्रभुदेवा नयनतारा के साथ लिव-इन में रह रहे हैं। इसके बाद लता ने धमकी दी थी कि अगर उन्होंने नयनतारा से शादी की तो वो भूख हड़ताल करेंगी। यहां तक कि कई महिला संगठनों ने नयनतारा पर तमिल कल्चर को बदनाम करने को लेकर उनके खिलाफ प्रोटेस्ट (प्रदर्शन) किया और उनका पुतला भी फूंका था।

2011 में प्रभुदेवा का पत्नी लता से हो गया तलाक…
नयनतारा से अफेयर के बाद प्रभुदेवा ने शादी के 16 साल बाद पत्नी से अलग होने का फैसला किया। जुलाई, 2011 में उन्होंने पत्नी लता को तलाक दे दिया। हालांकि, बाद में साल 2012 में नयनतारा ने कहा कि वो अब प्रभुदेवा से अपने सारे रिश्ते खत्म कर चुकी हैं। फिलहाल नयनतारा डायरेक्टर विग्नेश शिवन को डेट कर रही हैं।

दिवालिया होने की कगार पर पहुंच गए थे प्रभुदेवा…
प्रभुदेवा को पत्नी लता से हुए तलाक ने उन्हें दिवालिया होने की कगार पर ला दिया था। उन्हें अपनी पत्नी को 10 लाख रुपए का गुजारा भत्ता देने के अलावा प्रॉपर्टी भी देनी पड़ी थी। इसकी कीमत 20-25 करोड़ रुपए थी। साथ ही, दो कारें व अन्य संपत्ति भी उन्होंने लता को दी थी। प्रभु और लता की शादी सितंबर 1995 में हुई थी और तलाक जुलाई 2011 में। प्रभुदेवा के तीन बेटे थे। हालांकि उनके एक बेटे की मौत 2008 में कैंसर से हो गई थी।

माइकल जैक्सन से प्रभावित थे प्रभु देवा…
प्रभुदेवा को कई तरह डांसिंग स्टाइल में महारत हासिल है। वे देश के सबसे बेहतरीन डांसर माने जाते हैं। प्रभुदेवा ने धर्मराज और उडिपि लक्ष्मीनारायण से भरतनाट्यम की शिक्षा ग्रहण की है। पहले प्रभुदेवा एक क्लासिकल डांसर थे, लेकिन जब उन्होंने माइकल जैक्सन की एलबम्स देखीं तो वे दंग रह गए। तब से ही वे माइकल जैक्सन के फैन हैं और उन्होंने डांस की अलग अलग स्टाइल सीखी।

पिता ने भी डांस सीखने में की मदद…
प्रभु देवा की पढ़ाई में कोई खास रुचि नहीं थी, इसलिए उन्होंने अपना पूरा ध्यान डांस पर लगाया। इस काम में उनके पिता ने उनका भरपूर साथ दिया। फिल्म ‘हमसे है मुकाबला’ में प्रभुदेवा को उनके बेहतरीन डांस ने भारत का माइकल जैक्सन बना दिया। इस फिल्म के गाने ‘मुक्काला मुकाबला’ में उनकी शानदार डांसिंग को आज भी याद किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *