साइलेंट हार्ट अटैक आने से पहले शरीर को कौन-से संकेत मिलने शुरू हो जाते हैं?
साइलेंट हार्ट अटैक में मरीज के सीने में दर्द नहीं होता। इसलिए इसे पहचानना काफी मुश्किल हो जाता है। साइलेंट हार्ट अटैक आने से पहले शरीर को संकेत मिलने शुरू हो जाते हैं। अगर सही समय पर इसके संकेतों को पहचानकर इसका इलाज किया जाए तो मरीज की जान बचाई जा सकती है।
आओ जानते हैं शरीर को ऐसे कौन-से संकेत मिलते हैं।
- सीने में जलन और दबाव महसूस होना।
- सीढ़ियां चढ़ते समय पहले से ज्यादा सांस फूलना या बार-बार सांस फूलना।
- बेवजह शरीर में कमजोरी और सुस्ती का बने रहना।
- अचानक ठंडा पसीना आना और अचानक ठंड या गर्मी महसूस होना।
- थोड़ी सी मेहनत करने पर थकान महसूस होना।
- पेट में गैस की समस्या और पेट में खराबी होना। खाना सही तरीके से न पचना।
इसलिए दोस्तों अगर इस तरह के संकेत शरीर को मिलने लगें तो तुरंत ही डाक्टर से संपर्क करना चाहिए।