सर्दी के मौसम में गर्म पानी से नहाने से क्या क्या नुकसान हो सकते हैं?

सर्दियों का मौसम आ चुका है और लोग नहाने के लिए गरम पानी का ज्यादा उपयोग करते हैं। ऐसे में जो लोग गरम पानी से नहाने के नुकसानों के बारे में जानते हैं वो ज्यादा गरम पानी से नहीं नहाते और जो लोग इसके बारे में नहीं जानते उनको में आज बता देता हूं कि ज्यादा गरम पानी से नहाने के नुकसान क्या हैं।

वैसे यदि आप कम गरम या गुनगुने पानी से नहाते हैं तो आपको कोई नुकसान नहीं होगा ।अगर आप ज्यादा ही गरम पानी से नहाते हैं तो आपको निम्नलिखित नुकसान हो सकते हैं।

  1. तेज गर्म पानी से नहाना त्‍वचा के लिए अच्‍छा नहीं होता। इससे त्‍वचा लाल हो जाती है और इस पर रैशेज या एलर्जी हो सकती है।
  2. गर्म पानी के कारण त्‍वचा रुखी हो जाती है। इससे खुजली की प्रॉब्लम हो सकती है।
  3. गर्म पानी से बाल रुखे हो जाते हैं जिससे इनका झड़ना शुरू हो जाता है।
  4. गर्म पानी से नहाने पर आंखों की नमी भी कम हो सकती है। इसके कारण आंखों में रेडनेस, खुजली और बार-बार पानी आने की समस्‍या हो सकती है।
  5. गर्म पानी का हाथ और पैरों के नेल्स पर बुरा असर पड़ता हैं। तेज गर्म पानी के प्रयोग से नाखूनों के टूटने, इंफेक्शन और आसपास की स्किन फटने की प्रॉब्लम हो सकती है।
  6. गर्म पानी के कारण स्किन का मॉइश्चर कम हो जाता है। इससे त्‍वचा अपनी दमक खो देती है।
  7. गर्म पानी का बालों पर बुरा असर पड़ता है। इससे बालों का मॉइश्चर कम हो जाता है जिससे बाल रफ और ड्राय हो सकते हैं।
  8. तेज गर्म पानी से सिर धोया जाए तो यह स्काल्प को ड्राय करता है। ऐसे में डैंड्रफ बढ़ सकती हैं।
  9. गर्म पानी स्किन से इसकी नमी सोख लेता है। इससे स्किन इन्फेक्शन का खतरा बढ़ सकता है।
  10. गर्म पानी के कारण स्किन के टिशूज को नुकसान पहुंचता है और ये डैमेज होने लगते हैं। ऐसे में त्‍वचा पर समय से पहले झुर्रियां आ सकती हैं।

तो ये कुछ नुकसान थे जो कि ज्यादा गरम पानी से नहाने के कारण होते हैं।वैसे अच्छा खाना और प्रतिदिन नहाना शरीर का खजाना माना गया है। सर्दी हो या गरमी हमें दिन में कम से कम एक बार तो जरूर नहाना ही चाहिए।

आप ज्यादा गरम पानी से ना नहाए आप गुनगुने पानी से नहाएं अगर धूप निकल आए तो आप सादा पानी से ही नहाए क्योंकि प्रतिदिन गरम पानी से नहाने से हमारा शरीर अपनी नमी खोने लगता है और शरीर रूखा रूखा सा हो जाता है। और गरम पानी से नहाने का एक बड़ा फायदा ये है कि इससे तनाव खत्म हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *