सबसे अच्छा खजूर कौन सा होता है, क्या वह भारत में मिलता है?

वैसे तो बाजार में कई किस्म के खजूर हैं, लेकिन रमजान में भारत की पहली पसंद अजवा खजूर है।
डॉक्टरों की मानें तो खजूर आयरन का अच्छा स्त्रोत है। यह हीमोग्लोबिन को सही रखने में मदद करता है। यह चक्कर, काले घेरे व बालों के झड़ने को रोकता है और रोग प्रतिरक्षा को बढ़ाता है।

अजवा खजूर खास कर दिल के मरीजों के लिए अच्छा होता है क्योंकि इसमें कैल्शियम, विटामिंस और स्वास्थ्य के लिए जरूरी प्रोटींस हैं। इसका आकार भी अन्य खजूर की तुलना में बड़ा है।

दिन में पर्यटकों की चहल-पहल तो रात में रोशनी से सराबोर से दिल्ली का जामा मस्जिद इलाका में यह खजूर पाया जाता है भारत के बाजार में ईरान, इराक व सऊदी अरब के बाजार में करीब 17 किस्म के खजूर उपलब्ध हैं l

भारत में अजवा खजूर ढाई से साढ़े चार हजार रुपये किलो तक बिक रहा होता है। इनमें शबानी, खुबानी, शुमरी, कश, तईबा, मगरूम, सगई, अजवा व हयात आदि की खासी माग है।पर्यटक भी खजूर काफी पसंद करते हैं।

रमजान के दौरान वे अपने मेहमानों को खजूर फैक्टरी में लेकर जाते हैं जहा पर वे चॉकलेट खजूर, बादाम खजूर, खुबानी खजूर, और अन्य प्रकार की खजूरों का लुफ्त उठाते हैं l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *