सपने में मेहंदी देखने का क्या है मतलब

किसी भी शुभ काम में चाहे वह पूजा हो या फिर शादी… हर शादी-शुदा व कुंवारी लड़कियां अपने हाथों में भर-भरकर मेहंदी ज़रूर लगाती हैं। बता दें कि मेहंदी जो है वह सुहाग का प्रतीक भी माना जाता है। हर मंगल कार्य में मेहंदी का उपयोग ज़रूर होता है।

मेहंदी लगाना बहुत शुभ माना जाता है, लेकिन क्या हो अगर मेहंदी आपको अपने सपने में दिखाई दें? सपने पर किसी का कंट्रोल नहीं होता है… नींद में आप होते हैं औऱ सपने आपको दस्तक दे जाते हैं। हर सपना अपने आप में खास होता है और वह किसी कारण ही हमारी नींद में दिखाई देता है।

सपने में मेहंदी देखना शुभ या अशुभ

शास्त्रों के मुताबिक रात में आने वाले सपनों का अलग ही महत्व होता है। अगर आपको सपने में अपने हाथो में या फिर किसी महिला के हाथो में मेहंदी लगी हुई दिखाई देती है तो यह आपके लिए एक चिंता का विषय है इसलिए आप सावधान हो जाइए।

दरअसल, सपने में मेहंदी का दिखना अशुभ माना गया है। बता दें कि सपने में मेहंदी दिखने का मतलब यह होता है कि व्यक्ति को अपने जीवन में पहले से अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है व साथ ही उसके जीवन में लगातार कई तरह की समस्याओं का आना जाना भी लगा रहेगा, जिसे वह काफी परेशान हो सकता है।

यही नहीं, मेहंदी का सपना देखने का अर्थ यह भी होता है कि जिस व्यक्ति ने भी यह स्वप्न देखा है उसके जीवन में आर्थिक समस्या से जुड़ी कई तरह की परेशानियां आ सकती है।

दोस्तों, अगर आपको भी कभी मेहंदी के सपने दिखाई दें, तो आप पहले से ही सतर्क हो जाए। गौरतलब है कि जो व्यक्ति संघर्ष करना जानता है वह इन परेशानियों को आसानी से दूर कर सकने में सफल हो सकता है।

ज़िंदगी है तो थोड़ी परेशानियां तो आएंगी ही लेकिन मायने यह रखता है कि आप उस मुश्किल घड़ी का सामना कैसे करते हैं। हार-जीत… सुख-दुख लगा ही रहता है। आपकी भलायी इसी में होगी कि हमेशा सकारात्मक सोच रखें और कोई भी परेशानी का सामना करने के लिए पहले से खुद को तैयार कर लें। आप देखेंगे कि आपकी पोजिटिव थिंकिंग ही आपको बड़ी से बड़ी मुश्किलों से लड़ने का हौसला देगी और सफलता भी दिलाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *