शेर और शेरनी में कौन अधिक शक्तिशाली होता है? जानिए

नर शेर शारिरिक तौर पर मादा शेर से बड़ा होता है, लेकिन इसका ये मतलब बिल्कुल नहीं है कि वह ज्यादा ताकतवर है।

नीचे दी गयी तस्वीर में आप दो तन्दुरुस्त नर और मादा शेरों को देख सकते हैं।

इस तस्वीर में, अपने शरीर के हिसाब से मादा की मांसपेशियां अपेक्षाकृत बड़ी हैं, इसलिए इन दोनों की ताकत उम्र और परिस्थितियों पर निर्भर करेगी।

शेरनियां अपने समूह के लिए शिकार करती हैं, जिसमें पहला हिस्सा नर को मिलता है, जबकि शेरनी बचे-खुचे को खाती है, जब नर समूह में नहीं होता है तो शावकों की रक्षा की जिम्मेदारी शेरनी की ही होती है। आमतौर पर वे अपने बराबर के नरों से ज्यादा चुस्त और फुर्तीली होती हैं।

नर शेर समूह को दुश्मनों से बचाते हैं, हालांकि वे कभी-कभी जब शिकार बहुत बड़ा होता है, मादा शेरों की मदद भी करते हैं। उनके अयाल दुश्मनों से लड़ते हुए उनकी गर्दन को सुरक्षा प्रदान करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *