वो अभिनेत्रियां कौन थीं जो बालिग होने से पहले ही गर्भवती हो गयी थीं?

हां ये सच है कि कुछ अभिनेत्रियां बालिग होने से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं ।

जब एक लड़की मां बनती है तो वह दुनिया का सबसे बड़ा सुख माना जाता है लेकिन वही लड़की अगर बालिग होने से पहले या शादी से पहले गर्भवती हो जाए तो यह सुख अभिशाप में बदलते देर नहीं लगती। लेकिन सदियों से चलती आ रही इस प्रथा को कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने तोड़ा है।

अभिनेत्री भाग्यश्री 90 दशक की बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक थीं। भाग्यश्री ने बॉलीवुड के कई सुरस्टार्स के साथ काम किया है। जिसमें सलमान खान और अक्षय कुमार जैसे अभिनेता शामिल हैं। आपको बता दे कि फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाली भाग्यश्री 17 साल की उम्र में ही मां बन गयी थीं। साल 1990 में भाग्यश्री ने हिमालय दासानी से शादी कर ली और 17 साल की उम्र में उन्होंने पहले बच्चे को जन्म दिया। आज भाग्यश्री 2 बच्चों की माँ हैं। उनका 23 साल का बेटा अभिमन्यु और 21 साल की बेटी अवंतिका है। कहा जाता है कि हिमालय दसानी से शादी से पहले ही वह गर्भवती थीं।

उर्वशी ढोलकिया छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। ‘कसौटी जिंदगी की’ की कामोलिका के किरदार से उन्हें आज भी याद किया जाता है। साथ ही वे बिग बॉस-6 की विजेता रही हैं। मात्र 15 साल की उम्र में उर्वशी ढोलकिया की शादी हो गयी थी और 16 साल की उम्र में वो जुड़वां बच्चों सागर व क्षितिज की मां बन गई थीं। बताया जाता है, कि शादी के डेढ़ वर्ष बाद ही वे पति से अलग हो गई थीं। जिसके बाद उन्होंने सिंगल माँ बनकर दोनों बच्चों की परवरिश की है।

डिंपल कपाड़िया अपने समय की सबसे हॉट अभिनेत्रियों में से एक थीं। राज कपूर द्वारा 16 साल की उम्र में उन्हें फिल्मों में ले लिया गया था। उन्होंने अपनी पहली फ़िल्म ‘बॉबी’ में अपनी एक्टिंग से सबको दीवाना बना दिया था। डिंपल कपाड़िया को अभिनेता राजेश खन्ना से शूटिंग के दौरान प्यार हो गया था। जिसके बाद उन्होंने साल 1973 में राजेश खन्ना से शादी कर ली। उस समय डिंपल केवल 16 वर्ष की ही थीं। डिंपल कपाड़िया और राजेश खन्ना की शादी 1973 के मार्च के महीने में हुई थी और 29 दिसंबर 1973 को डिंपल कपाड़िया ने बेटी ट्विंकल खन्ना को जन्म दिया था। हालांकि, बाद में आये मनमुटाव के बाद डिंपल और राजेश खन्ना का तलाक हो गया। जिसके बाद अकेले ही डिंपल ने अपनी दोनों बेटियों की परवरिश की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *