विराट कोहली के बारे में कुछ अविश्वसनीय तथ्य क्या हैं?
भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) का जन्म 5 नवंबर 1988 दिल्ली में हुआ था। इनके माता का नाम सरोज कोहली और पिता का नाम प्रेम कोहली है। इनके भाई का नाम विकास और बहन का नाम भावना है। कोहली का बचपन में दिल्ली के उत्तम नगर इलाके बीता है। उन्होंने विशाल भारती पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की है।
कोहली ने अपने क्रिकेट कैरियर की शुरुआत 1998 में वेस्ट दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन से की थी। जुलाई 2006 में उन्हें अंडर-19 क्रिकेट में चुना गया था। नवंबर 2006 में उन्होंने दिल्ली की तरफ से तमिलनाडु के खिलाफ अपना पहला रणजी मैच खेला था |
2006 में रंजी ट्रॉफी के एक खास मैच में कर्नाटका के विरुद्ध खेलते वक्त उनके पिता प्रेम कोहली का निधन हो गया था। फिर भी उन्होंने टीम को नहीं छोड़ा और दिल्ली की तरफ से अपना रंजी पदार्पण किया और कर्नाटक के खिलाफ उस मेस मे 90 रन की शानदार पारी खेली थी।
कोहली ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2008 में भारतीय टीम की कप्तानी की थी. वर्ल्ड कप भी जीता था |
विराट कोहली ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच श्रीलंका के खिलाफ साल 2008 में खेला था |
विराट कोहली IPL मे RCB टीम का कप्तान है |
2008 के IPL मे जब विराट की पहली बार बोली लगी थी तब बेंगलोर ने इनको करीब 12लाख रुपिये मे ख़रीदा था | जबकि 2019 आते आते उनका रेट करीब 19 करोड़ रूपये हो गया |
कोहली ने अपना पहला टी-20 मैच ज़िम्बाब्वे के खिलाफ साल 2010 में खेला था |
विराट कोहली ने अपना पहला टेस्ट मैच डेब्यू वेस्ट-इंडीज के खिलाफ 2011 में किया था |
विराट कोहली अनुष्का शर्मा से पहली बार 2013 मे एक शेम्पू की ऐड शूट के दौरान मिले थे |उसीके बाद विराट अनुष्का के साथ डेट करने लगे और 11 दिसम्बर 2017 को इटली मे दोनों ने शादी करली |
साल 2017 में फोर्ब्स मैगज़ीन ने विराट कोहली को भारत का सबसे वैल्युबल सेलिब्रिटी ब्रांड बताया था |
कोहली को अपने बैट पर MRF लिखवाने के हर मैच में 3 लाख रूपए मिलते है |
विराट कोहली अपने नाम से गरीब बच्चों के लिए एक संस्था चलाते हैं। जिसका नाम विराट कोहली फाउंडेशन है।
2013 में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के हाथों से उन्हें अर्जुन अवॉर्ड प्राप्त हुआ था।