विराट कोहली की कप्तानी की बजाए अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में भारत की क्रिकेट टीम इतना खुलकर क्यों खेल रही है? जानिए वजह

विराट कोहली ने खेल में अपने आपको पूरी तरह से स्थापित किया है। वह बहुत ही मेहनती है और उसने भारतीय टीम के लिए सभी प्रारूपों में बहुत सारे रन बनाए हैं। इसके विपरीत अजिंक्य रहाणे केवल टेस्ट क्रिकेट तक ही सीमित होकर रह गए हैं।

खेल के साथ-साथ विराट कोहली की एक और चीज उभर कर सामने आई है जिसे साफ तौर से महसूस किया जा सकता है। यह चीज है उनकी बड़ी महत्वाकांक्षा। वह हर चीज पर अपना नियंत्रण चाहते हैं। उनके हठ के कारण ही अनिल कुंबले की जगह रवि शास्त्री भारतीय टीम के कोच हैं। उनके हठ के कारण ही बहुत से बड़े खिलाड़ियों को सम्मानजनक विदाई नहीं मिल पाई।

जहां तक उनका वश चलता है वह अपने घोड़े दौड़ाने की कोशिश करते हैं। कुछ योग्य खिलाड़ियों को उनके कारण इतनी शंका हो चुकी है कि लगातार अच्छे प्रदर्शन के बीच यदि उनकी एक खराब परफॉर्मेंस हो जाए तो उन्हें टीम से बाहर निकाले जाने का भय सताने लगता है। जबकि कुछ विशेष खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन न करने के बावजूद भी कई कई मैच खेल जाते हैं।

☝️☝️ बस यही सारी विद्या है।

विराट कोहली द्वारा एक मैच खेलने के बाद जब टीम से छुट्टी ले ली गई और अजिंक्य रहाणे को कप्तानी सौंपी गई तो उनके शांत नेतृत्व में सभी खिलाड़ी बिल्कुल फ्री माइंड होकर खेल सके। इसी कारण केवल तीन मैचों में ही इतने अधिक खिलाड़ियों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। ( वरना पहले मैच में भारत के शर्मनाक प्रदर्शन को याद कर लीजिए )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *