वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में टीवी की दिशा घर के सदस्यों पर क्या असर डालती है?
टीवी के निर्माण के समय से ही ये सभी घरो में मिलता है , आजकल के इस समय में जहां हम सभी अपने कामो में बहुत अधिक व्यस्त रहते है , ऐसे में टीवी पर कुछ समय बिताने से अच्छा मनोरंजन हो जाता हैं।
आजकल तो टीवी पर बहुत ज्यादा विकल्प आ गए है , जैसे लाखों चैनल , मनोरंजन के लिए एप्प इत्यादि।
क्योकि टीवी घर के मनोरंजन का प्रमुख साधन है और यह हर घर में पाया जाता है इसलिए जरुरी है की हम टीवी वास्तु को विस्तार से समझें।
और अपने घर में टीवी को सही जगह पर लगाएं।
जैसा की आप जानते है , टीवी एक इलेक्ट्रॉनिक यन्त्र है।
वास्तु में इलेक्ट्रॉनिक यन्त्र जोकि बिजली से चलती है उनके लिए अग्नि कोण बताया गया हैं।
वास्तुशास्त्र के अनुसार टीवी को साउथ-ईस्ट दिशा में लगाना चाहिए।
यदि आपके यहां अग्नि कोण में जगह न हो तो आप इसे टीवी को ईस्ट या नार्थ-वेस्ट में भी लगा सकते हैं।