वाल्व वाले N-95 मास्क पर सरकार की चेतावनी, वायरस फैलने से नहीं रोकता

देश ही नहीं दुनियाभर में कोरोना का कहर जारी है। एन- 95 मास्क को कोरोना से जंग में मजबूत योद्धा माना जा रहा था लेकिन अब
भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी असफलता के बारे में बताया।


N-95 मास्क को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एक पत्र लिखकर आगाह किया गया। मंत्रालय
ने कहा कि वाल्व लगे N-95 मास्क कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने में सक्षम नहीं है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि रेस्पिरेटर एन
95 मास्क का उपयोग हानिकारक है क्योंकि यह वायरस को मास्क से बाहर निकलने से नहीं रोकता है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने आगे कहा कि राज्यों को घर के बने कपड़े के मास्क का इस्तेमाल करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना चाहिए। N-95 मास्क की बजाय लोगों को कपड़े से बने तीन लेयर का मास्क इस्तेमाल करना चाहिए। ये एक बेहतर विकल्प है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *