वह 4 काम जो स्त्री-पुरुष को ज्यादा देर तक नहीं करना चाहिए, नहीं तो हो जाता है परिवार का नाश

वैष्णव महापुराण है विष्णु पुराण… यह सब पातकों का नाश करने वाला माना जाता है। इस खास पुराण में भूगोल, ज्योतिष, कर्मकाण्ड, राजवंश और श्रीकृष्ण-चरित्र आदि बहुत सारे प्रसंगों का वर्णन किया गया है। जो लोग सुखी व वैभवशाली जीवन की चाह रखते हैं, उन महिलाओं व पुरुषों को विष्णु पुराण में बताई गई बातों का ज़रूर से रखना चाहिए।

आज वेद संसार आपको विष्ण पुराण में बताए गए वह 4 काम के बारे में बताने जा रहा है जो गलती से भी किसी स्त्री-पुरुष को ज्यादा देर तक नहीं करना चाहिए –

• निरोगी और खूबसूरत काया के लिए बहुत आवश्यक है आपका रोज नहाना। अगर आप नहाते समय अपने दिमाग में कुछ बातों का ध्यान आप रखेंगे तो आप शुभ फलों की प्राप्ति कर पाएंगे। सुबह सवेरे सूर्य उदय से पहले तारों की छाया में नहाने से अलक्ष्मी, परेशानियों और साथ ही बुरी शक्तियों से मुक्ति पा सकते हैं। यही नहीं, नहाते समय गुरु मंत्र, स्तोत्र, कीर्तन या भगवान के नाम का जाप करें, क्योंकि ऐसा करने से आपको अक्षय पुण्यों की प्राप्ति होती है। याद रहे देर तक नहाने से स्वास्थ्य की हानि होती है।

• वहीं, जीवनशैली में पूरी नींद बहुत ज़रूर होती है। रोजाना 7 से 9 घंटे की नींद लेनी चाहिए। अगर आप लगातार कम नींद ले रहे हैं, तो आगे चलकर आपको कई स्वास्थ्य से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं। शास्त्रों की मानें तो सुबह जल्दी उठना चाहिए और रात को जल्दी सोना चाहिए। जो लोग दिन में सोते हैं वह अंदर से बीमार होते हैं और शास्त्र में भी दिन में सोने की मनाही है।

• यही नहीं, सुबह के समय पति-पत्नी को रिलेशन नहीं बनाना चाहिए, क्योंकि अधिक देर तक संबंध बनाने से आपको असाध्य रोग होने का खतरा बना रहता है।

• सूर्योदय से पहले उठना ना सिर्फ आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा है, बल्कि यह आपके जीवन में समृद्धि भी लाता है। सुबह देर तक सोने से आपको रोग और शोक दोनों अपना शिकार बना लेता है और जहां रोग व शोक का निवास हो वहां मां लक्ष्मी कभी निवास नहीं करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *