वर्तमान में अनेक लड़कों को वधु नहीं मिलने का प्रमुख कारण क्या है? जानिए वजह

१. लड़कियां बहुत पढ़ी लिखी हो गई है और कई अच्छे लड़के उसके मुकाबले में इतने पढ़े लिखे ना होने की वजह से लड़कियां उन्हें सुपात्र नहीं समझती हैं। शादी से इंकार कर देती हैं।

२. बहुत सी लड़कियां ज्यादा पढ़ी-लिखी होने के कारण अच्छी पोस्टों पर हैं और ऊंचा वेतन ले रही है। लेकिन उनकी मानसिक विचारधारा अभी भी यही है कि उनका चुना हुआ पुरुष उनसे ज्यादा तनख्वाह लेवे। और उन्हें इस वजह से ज्यादा तनख्वाह वाले पात्र नहीं मिलते हैं, और इस वजह से लड़के कुंवारे रहते हैं।

३. बहुत से लड़के , जो रिश्ते उनके पास आते हैं, उन्हें सिर्फ कन्या के सुंदरता के पैमाने पर मना कर देते हैं। और बाद में उनके पास और भी घटिया किस्म के रिश्ते आते हैं जिन्हें वह स्वीकार नहीं कर पाते इसलिए वह कुंवारे रहते हैं।

४. बहुत लड़के इसलिए भी कुंवारे रहते हैं कि उनकी दहेज की मांग पूरी नहीं हो पाती।

५. बहुत से लड़के प्रेम विवाह के चक्कर में पड़ जाते हैं और खुद ही रिश्ता ढूंढने लगते हैं, जो उन्हें नहीं मिल पाते हैं या पसंद नहीं आते हैं । इसमें उनकी उम्र ढल जाती है और वह कुंवारे ही रह जाते हैं।

६. कई अच्छे रिश्ते परिवार वालों को इसलिए मंजूर नहीं होते हैं क्योंकि जन्मपत्री के गुण आदि का मिलान नहीं हो पाता है। उनके परिवार वाले अति उत्तम कन्याओं के रिश्ते मना कर देते हैं और बाद में उन्हें उस स्तर के भी रिश्ते नहीं मिल पाते हैं, तो लड़के कुंवारे रह जाते हैं।

७. जात पात के चक्कर में भी बहुत अच्छे रिश्ते नहीं मिल पाते हैं और लड़के अच्छे रिश्तो के चक्कर में कुंवारे रह जाते हैं।

८. आजकल बेकारी भी बहुत बढ़ गई है इसलिए भी बहुत से लड़के शादी की जिम्मेदारी से डरते हैं और विवाह के लिए मना कर देते हैं और जब देरी से उनका व्यवसाय या नौकरी लगती है , तब उन्हें अच्छे रिश्ते नहीं मिल पाते और वह कुंवारे ही रह जाते हैं।

९. आजकल शहरों में तो विशेषकर दांपत्य जीवन छोटा हो गया है बहुत लोग तलाक ले लेते हैं ऐसे तलाकशुदा जोड़ों को देखकर बहुत युवक शादी से इंकार ही कर देते हैं और बाद में जब उनका विचार बनता है तब उनको योग्य कन्याओं के रिश्ते ही नहीं मिलते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *