लड़कियों को किस प्रकार के लड़के पसंद होते हैं? जानिए आप भी

जब कोई लड़की किसी लड़के की ओर देखती है तो सबसे पहले उस लड़के की आंखें उस लड़की पर अपना प्रभाव डालती हैं। यह आपकी आंखों की भाषा पर निर्भर करता है कि लड़की आपको पहली नज़र में पसंद करेगी या नहीं।

उसके बाद लड़की की निगाह लड़के के शारीरिक भाषा की ओर जाती है। शारीरिक भाषा का प्रभाव सिर्फ़ लड़की ही नहीं हर इंसान पर पड़ता है। जितना संभव हो इसे आकर्षक बनाएं। चलने, उठने बैठने, बातें करने का तरीका जितना स्मार्ट होगा, प्रभाव वैसा ही पड़ेगा।

जो लड़के लड़कियों को दिल से आदर करते हैं, उन्हें विशेष महसूस करवाते हैं, समय समय पर उनकी सच्ची प्रशंसा करते हैं, उनकी भावनाओं को समझते हैं, कभी कभी गलती नहीं होने पर भी उनकी खुशी के लिए अपनी गलती मान लेते हैं, लड़कियों को अच्छा लगता है। वे महत्त्व पाकर खुश होती हैं। जब वे खुश रहेंगी तो लड़कों पर गुस्सा तो नहीं करेंगी।

बात बात पर गुस्सा करने वाले लड़के लड़कियों को पसंद नहीं आते हैं। जिंदादिल लड़के सिर्फ़ लड़कियां ही नहीं हरेक की पसंद होते हैं। ऐसे ही एक लड़का की प्रशंसा करते हुए एक लड़की ने कहा था, “वह लड़का इतना खुशमिजाज है कि हमारे कक्षा की जान है।”

गलत संगति में रहने वाले लड़कों को लड़कियां पसन्द नहीं करती।

लड़कों का चरित्रवान, आत्मनिर्भर, व्यवहारिक, सामंजस्य स्थापित कर के चलने वाला होना भी जरूरी है। कुछ लड़के अड़ियल स्वभाव रखते हैं, उन्हें जिद्दी की संज्ञा देकर उनसे दूर रहना लड़कियों को अच्छा लगता है। सामंजस्य स्थापित किए बिना, एक दूसरे को समझे बिना जीवन में कदम बढ़ाना मुश्किल है।

तत्काल सही निर्णय लेने की क्षमता, सपोर्ट करने वाला स्वभाव लड़कियों को पसंद आता है। चाहे कोई भी हो, विरोध करने वाले को कोई पसंद नहीं करता है।

लड़के का समझदार, न्यायप्रिय, दयालु होना जरूरी है।

इस तरह के इंसान लड़का हो या लड़की हरेक की पसंद होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *