लो मिल गया स्वर्ग का दरवाजा, जानिए इसके बारे में

स्वर्ग का दरवाजा मिल गया है लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यहां तक पहुंचना इतना आसान नहीं है यहां पहुंचने के लिए आपको 999 सीढ़ियों को पार करना पड़ेगा। हमारे पुराणों में जिक्र है कि धरती पर एक रास्ता है जो स्वर्ग की ओर जाता है। यह रास्ता किसी जन्नत से कम नहीं।

ये जगह चीन में है यहां का तियानमेन माउंटेन है जिसकी ऊंचाई 5 हजार फीट है और ये दुनिया का सबसे ऊंचा पहाड़ है जहां एक गुफा है और इसे एक प्रमुख टूरिस्ट अट्रैक्शन प्लेस भी कहा जाता है। चीन में इस गुफा को स्वर्ग का दरवाजा भी कहा जाता है। बताया जाता है कि 253 ईस्वी में पहाड़ का कुछ हिस्सा टूट गया, जिससे इस गुफा का निर्माण हुआ था। इसकी लंबाई 196 फीट, ऊंचाई 431 फीट तथा चौड़ाई 187 फीट है।

इस पहाड़ की खासियत ये है कि ये चारों तरफ से बादलों से घिरी हुई है। दुनिया का सबसे लंबा 24459 फीट और ऊंचाई पर बने इस केबल वे का नाम गिनीज बुक्स ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। केबल वे और सड़कों से उतरने के बाद लोग 999 सीढ़ियां चढ़कर गुफा तक पहुंचते हैं।

इस गुफा की शुरुआत 20वीं शताब्दी में तियानमेन माउंटेन के पास एक वाटरफॉल से हुई थी, जो कि सिर्फ 15 मिनट के लिए ही दिखाई देता था। इसके बाद गायब हो जाता था। इसका पानी 1500 मीटर की ऊंचाई से सीधे नीचे गिरता था। हालांकि, अब इस वाटरफॉल का कोई नामोनिशान नहीं है। वहीं, इस माउंटेन के बारे में ये भी कहा जाता है कि यहां पर काफी खजाने छुपे हुए हैं। इसे ढूंढने की कोशिश भी कई लोगों ने की, लेकिन वे असफल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *