लाजवंती के उपयोग से होते है यह फायदे

लाजवंती एक औषधीय पौधा है जिसका उपयोग कई प्रकार के आयुर्वेदिक औषधियों के निर्माण में किया जाता है। इसका उपयोग करने से शरीर को कई प्रकार के रोगों से छुटकारा मिलता है यह आसानी से मिलने वाली जड़ी बूटी होती है जिसके उपयोग से शरीर स्वस्थ और निरोगी बना रहता हैं।

लाजवंती का उपयोग करने से लिवर स्वस्थ और मजबूत बना रहता है इसमें पाए जाने वाले औषधीय गुण लीवर की कमजोरी को दूर करने में मदद करते हैं। इसके अलावा यह पीलिया रोग से भी छुटकारा दिलाता है यह लीवर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को आसानी से बाहर निकालने में सहायक होते हैं और शरीर को कई प्रकार के रोगों से बचाते हैं।

अगर किसी को अस्थमा रोग है तो उसे लाजवंती का सेवन जरूर करना चाहिए या फेफड़ों में होने वाली सूजन और संक्रमण को दूर करने में मदद करता है और साथ ही श्वास लेने में आ रही कठिनाई को भी दूर करता है इसके लिए आप इसके रस का सेवन करें।

अगर आप तनाव डिप्रेशन में रहते हैं तो आपको लाजवंती का सेवन जरूर करना चाहिए इसके पत्तों से बनी चाय को पीने से दिमाग शांत रहता है और मस्तिष्क की कार्यप्रणाली भी बेहतर होती है। यह सोचने समझने की क्षमता को मजबूत बनाता है और याद रखने की क्षमता को भी बेहतर बनाता है इससे अनिद्रा की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।

अगर आपको त्वचा से संबंधित चर्म रोग है तो इसके पत्तों से बना पेस्ट त्वचा पर लगाएं इससे कील, मुंहासे, घाव, खुजली और सूजन से छुटकारा मिलेगा। लाजवंती का उपयोग करने से बवासीर से भी राहत मिलती है इसकी जड़ के उपयोग करने से बवासीर में होने वाले दर्द और सूजन से छुटकारा पाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *