लखनऊ विश्वविद्यालय में बनेगा खेलो इंडिया केंद्र, हॉकी में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार होंगे

पढ़ाई के साथ लखनऊ विश्वविद्यालय ने खेलों की दुनिया में भी
अपनी धमक बनानी शुरू कर दी है। इसी क्रम में जारी प्रयास के तहत
लखनऊ विश्वविद्यालय अब हॉकी में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के
खिलाड़ी तैयार करेगा।

इसके लिए विश्वविद्यालय में खेलो इंडिया का
केन्द्र स्थापित करने की स्वीकृति मिल गई है। लखनऊ विश्वविद्यालय
एथेलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. नीरज जैन ने बताया कि
क्षेत्रीय खेल अधिकारी द्वारा खेलो इंडिया का केन्द्र स्थापित करने
का प्रस्ताव आया है।

कुलपति प्रो आलोक कुमार राय की ओर से भी
अनुमति दे दी गई है। क्षेत्रीय खेल अधिकारी द्वारा आगे की प्रक्रिया भी
शुरू कर दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *