लखनऊ: पुलिस को चकमा देकर गैंगस्टर विकास दुबे के भाई दीपक ने कोर्ट में किया सरेंडर, भेजा गया जेल
कानपुर के बिकरु कांड में 8 पुलिसवालों की हत्या करने का आरोपी
गैंगस्टर विकास दुबे के भाई दीपक दुबे ने पुलिस को चकमा देते
हुए कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
अदालत ने दीपक दुबे को न्यायिक
हिरासत में जेल भेजा दिया है। बता दें बिकरू कांड के बाद से दीपक
दुबे फरार चल रहा था और पुलिस ने उस पर 20 हजार का इनाम
भी घोषित कर रखा था।
लखनऊ के कृष्णानगर थाने में दीपक दुबे
पर जालसाजी करने और रंगदारी वसूलने का मामला दर्ज है। इसी
मामले में दीपक ने सरेंडर किया.विकास दुबे STF के एनकाउंटर में
मारा गया था।