रूस में कोरोना के दैनिक मामलों में आई गिरावट

रूस में बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस महामारी के 8,053 नए मामलों की पुष्टि हुई है। यहां 27 सितंबर के बाद से दैनिक मामलों में निरंतर गिरावट देखने को मिल रही है। नए मामलों के साथ ही देश में संक्रमितों की कुल संख्या इस वक्त 4,779,425 तक पहुंच गई है। आधिकारिक निगरानी और प्रतिक्रिया केंद्र ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी है। सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 24 घंटे में हुई 392 मौतों के साथ कुल मरने वालों की संख्या यहां इस वक्त 108,980 दर्ज हुई है, जबकि इस दौरान 8,039 लोगों की रिकवरी हुई है। रूस में अब तक कुल 4,402,678 लोग वायरस को मात देकर पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।

रूस में वायरस से सबसे अधिक प्रभावित होने वाला प्रांत मॉस्को है, जहां 2,098 नए मामलों की पुष्टि होने के साथ ही कुल मामलों की संख्या 1,085,094 हो गई है।

इसके अलावा, देश में अब तक 12.82 करोड़ से अधिक लोगों का कोविड टेस्ट कराया जा चुका है।

रूस के उप प्रधानमंत्री तात्याना गोलिकोवा ने सोमवार को कहा कि देश में 75 लाख लोगों का वायरस के खिलाफ पूर्ण टीकाकरण हो चुका है, जबकि 1.19 करोड़ लोगों ने अभी तक केवल पहला ही डोज लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *