राशिफल 10 मई 2021: आज इनके बनेंगे बिगड़े काम, जानिए अपनी राशि का हाल…

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |

मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |

आज आपका दिन  रहेगा | आपको धन प्राप्ति के अवसर मिलने वाले है, साथ ही आप धन जमा करने का भी सोचेंगे | आपमें जोखिम उठाने की प्रवृत्ति बढ़ेगी | आज ऑफीस में काम में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे | आपका दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा | किसी करीबी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते है |

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |

आज आपका दिन अच्छा रहेगा | किसी ख़ास काम के पूरा होने से आप ख़ुशी महसूस करेंगे | व्यापार में आपको बड़े निर्णय लेने पड़ सकते है | आज पिताजी आपको कोई सलाह दे सकते है | आपके रिश्ते में सुधार होगा | आज प्रेमियों के लिए दिनमान कमजोर है, लेकिन विवाहित जातको के लिए आज सबकुछ अच्छा रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |

आज आपका दिन मिलेजुले स्वभाव का रहेगा | कुछ कामो में अचानक से खर्चे बढ़ सकते है | ऑफिस में आज आपको सावधान रहने की जरूरत है, किसी उच्च अधिकारी से विवाद होने की सम्भावना है | दाम्पत्य जीवन खुशनुमा रहेगा | आपके रिश्तो में प्रेम बढ़ेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |

आज आपके लिए दिन अच्छा रहेगा | आपकी आमदनी में आज कुछ नए स्त्रोतों से वृद्धि होने वाली है | व्यापार से जुड़े जातको कुछ उतार चढाव का सामना करना पड़ सकता है | आपको ससुराल पक्ष से आज कोई मदद मिलने वाली है | परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, हालाँकि दाम्पत्य जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 

आज आपके लिए दिन ठीकठाक रहेगा | ऑफिस में सहकर्मी आपके साथ अच्छा व्यवहार करेंगे | आज आपको किसी स्वास्थ्य समस्या का सामना करना पड़ सकता है, आपकी पाचन क्षमता कमजोर हो सकती है | काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे देखने को मिलेंगे | इस राशि के छात्र पढाई में मन लगाएंगे |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |

आज आपके लिए दिन अच्छा है | भाग्य का सितारा बुलंद है, जिससे आपको कई कामो में सफलता मिलने वाली है | आपके किसी काम में परिवार का कोई सदस्य आपकी मदद करने वाला है | आज के दिन आपके व्यापार में आपको अच्छा लाभ होगा |  परिवार में किसी जरुरी मुद्दे पर बैठकर बात कर सकते है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |

आज आपका दिन कमजोर रहेगा | ऑफिस में आपको काम में आलस्य महसूस हो सकता है, आप काम जल्दी निपटाने की कोशिश करेंगे | परिवार में किसी की बिगड़ी सेहत आपकी भागदौड़ करा सकती है | किसी क़ानूनी काम में आपको मदद मिलने वाली है | जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |

आज आपके लिए दिन शुभ है | नौकरीपेशा जातको की तरक्की होने वाली है, इस ख़बर से परिवार में भी ख़ुशी का माहौल रहेगा | किसी दोस्त से लम्बे समय बाद मुलाकात हो सकती है | आपको व्यापार में अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है | आपका स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा | दाम्पत्य जीवन में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |

आज आपका दिन ठीक रहेगा | काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे | आज कोई बात आपको मन ही मन परेशान कर सकती है | आज कोई सरकारी काम पिताजी की मदद से पूरा होने वाला है | विवाहित जातको को आज कोई शुभ समाचार मिलने वाला है | प्रेम जीवन में आज कोई विवाद उत्पन्न हो सकता है |

मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 

आज आपके लिए दिन मिलेजुले प्रभाव वाला रहेगा | व्यापारियों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है | दाम्पत्य जीवन में तनाव का माहौल बन सकता है | आपका रिश्ता नाजुक दौर में समझदारी से काम ले | ऑफिस में नए काम को जल्दी पूरा कर लेने से उच्च अधिकारी आपकी तारीफ करेंगे | स्वास्थ्य ठीक रहेगा |

कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |

आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | कुछ कामो में आप अपनी बुद्धि का अच्छा प्रयोग करेंगे | आपको अपने खर्चो पर नियंत्रण करने को सीखने की जरूरत है | परिवार का माहौल सुख शांति भरा रहेगा | आपके प्रेम जीवन में जल्द ही यादगार पल आने वाले है | संतान पक्ष की तरफ से आपको कोई शुभ समाचार मिलने वाला है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |

आज आपका दिन सामान्य रहेगा | ऑफिस के माहौल में कुछ बदलाव महसूस कर सकते है | किसी जरुरी काम में आपको दोस्त की मदद मिलने वाली है | आमदनी में वृद्धि होने वाली है, हालाँकि इस वजह से आपकी शांति भंग होने वाली है | माता पिता आपके कामो से प्रसन्न दिखाई देंगे | प्रेम जीवन में कुछ चुनौतियाँ आने वाली है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *