रावण को मारने के बाद विभीषण ने लंका पर कितने वर्षों तक शासन किया?

महर्षि बाल्मीकी श्री राम जी के समकालीन थे इसीलिए बाल्मिकी रामायण को ही प्रमाणित माना जाता है। ओर बाल्मिकी रामायण के अनुसार युद्ध कांड (रामायण का अंतिम भाग है) बिभिषण राम जी को अयोध्या छोड़ने आता है ओर राम जी के राज्य अभिषेक का हिस्सा बनता है ओर उसके बाद रामजी के द्वारा सम्मानित होते हैं.

ओर वापस लंका राज्य करने के लिए वापस लोट जाते हैं ओर राम जी भी अयोध्या की बागडोर संभाल लेते हैं। ओर यहीं पर युद्ध कांड(रामायण का अंतिम भाग) समाप्त हो जाता है। इसिलिए बाल्मिकी रामायण में कहीं उल्लेख नहीं मिलता है कि बिभिषण ने कितने बर्षो तक राज्य किया।

पुराणो में कुछ जगह इसके विवरण मिलते हैं लेकिन उनको प्रमाणित नहीं माना जा सकता। क्योंकि पुराणे आठवी व दसवीं शताब्दी के दोरान लिखी गई हैं। जबकि रामायण इनसे बहुत पुराना इतिहास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *