रामायण किस काल में लिखी गई? बाल्मीकि और तुलसीदास की रामायण में क्या अंतर है?

पहले मै रामायण के काल पर आता हूँ। देखिये बंधु रामायण का काल वैवस्वत, मन्वंतर के 28 वी चतुर्युगी के त्रेतायुग का है। वैदिक गणित/विज्ञान के अनुसार ये सृष्टि 14 मन्वंतर तक चलती है। प्रत्येक मन्वंतर मे 71 चतुर्युगी होती है। 1 चतुर्युगी मे 4 युग- सत,त्रेता,द्वापर एवं कलियुग होते है। अब तक 6 मन्वंतर बीत चुके है 7 वाँ मन्वंतर वैवस्वत मन्वंतर चल रहा है।

देखिये बंधु, सतयुग 17,28,000 वर्षो का एक काल है, इसी प्रकार त्रेतायुग 12,96,000 वर्ष, द्वापरयुग 8,64,000 वर्ष एवं कलियुग 4,32,000 वर्ष का है। वर्तमान मे 28 वी चतुर्युगी का कलियुग चल रहा है। अर्थात् श्रीराम के जन्म होने और हमारे समय के बीच द्वापरयुग है। जो कि उपरोक्त 8,64,000 वर्ष का है। अब आगे आते है कलियुग के लगभग 5200 वर्ष बीत चुके है। ऐसा मानना था महान गणितज्ञ एवं ज्योतिष वराहमिहिर जी का। उनके अनुसार

असन्मथासु मुनय: शासति पृथिवी: युधिष्ठिरै नृपतौ:

षड्द्विकपञ्चद्वियुत शककालस्य राज्ञश्च:

जिस समय युधिष्ठिर राज्य करते थे उस समय सप्तऋषि मघा नक्षत्र मे थे। वैदिक गणित मे 27 नक्षत्र होते है और सप्तऋषि प्रत्येक नक्षत्र मे 100 वर्ष तक रहते है।ये चक्र चलता रहता है। राषा युधिष्ठिर के समय सप्तऋषियो ने 27 चक्र पूर्ण कर लिये थे उसके बाद आज तक 24 चक्र और हुए कुल मिलाकर 51 चक्र हो चुके है सप्तऋषि तारा मंडल के। अत: कुल वर्ष व्यतीत हुए 51×100= 5100 वर्ष। राजा युधिष्ठिर लगभग 38 वर्ष शासन किये थे। तथा उसके कुछ समय बाद कलियुग का आरम्भ हुआ अत: मानकर चलते है कि कलियुग के कुल 5155 वर्ष बीत चुके है।

इस प्रकार कलियुग से द्वापरयुग तक कुल 8,64,000+5155=8,69,155 वर्ष।

श्रीराम का जन्म हुआ था त्रेतायुग के अंत मे। इस प्रकार कम से कम 9 लाख वर्ष के आस पास श्रीराम और रामायण का काल आता है।

अब तथ्य पर आते है।

रामायण सुन्दरकांड सर्ग 5, श्लोक 12 मे महर्षि वाल्मीकि जी लिखते है-

वारणैश्चै चतुर्दन्तै श्वैताभ्रनिचयोपमे

भूषितं रूचिद्वारं मन्तैश्च मृगपक्षिभि:||

अर्थात् जब हनुमान जी वन मे श्रीराम और लक्ष्मण के पास जाते है तब वो सफेद रंग 4 दांतो नाले हाथी को देखते है। ये हाथी के जीवाश्म सन 1870 मे मिले थे। कार्बन डेटिंग पद्धति से इनकी आयु लगभग 10 लाख से 50 लाख के आसपास निकलती है।

वैज्ञानिक भाषा मे इस हाथी को Gomphothere नाम दिया गया। इस से रामायण के लगभग 10 लाख साल के आस पास घटित होने का वैज्ञानिक प्रमाण भी उपलब्ध होता है।

अब आते तुलसीदास पर। तुलसीदास आज से लगभग 500 वर्ष पूर्व पैदा हुए थे। वे अवधी एवं ब्रज भाषा मे लिखते थे। यहाँ पर एक तथ्य आपको बता दूँ कि जो गीता वेदव्यास द्वारा लिखित थी वो केवल 80 श्लोक की थी जो आज 800 श्लोक तक पहुँच गयी है। आज से 1500 वर्ष पूर्व जन्मे राजाभोज अपनी पुस्तक भोजप्रबंध मे लिखते है कि म़ेरे से 500 वर्ष पूर्व जब राजा विक्रमादित्य शासन करते थे तब महाभारत मे 1000 श्लोक थे ,मेरे दादा के समय मे 2500 श्लोक तथा मेरे समय मे 3000 श्लोक है। वर्तमान मे गीताप्रेस गोरखपुर 1 लाख 10,000 श्लोक की महाभारत छापता है। इसी प्रकार मूल रामायण के बहुत से संस्कृत श्लोको को अवधी,ब्रज भाषा मे बदलकर तुलसीदास ने काव्य रूप से रामायण की रचना की जिसे रामचरितमानस के नाम से जाना जाता है। अत: रामचरितमानस मे जो जो तथ्य मूल रामायण(मुनि वाल्मीकि रचित) सम्मत है उन्हे ग्रहण करे और जो विरूद्ध है उन्हे त्याग दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *