रामानंद सागर की रामायण में लव कुश का किरदार निभाने वाले आजकल क्या कर रहे हैं? जानिए उनके बारे में

दरअसल रामानंद सागर की रामायण में लक-कुश का किरदार दो मराठा लड़कों ने निभाया था। जो आज बड़े हो गए है। हैरानी की बात तो ये है कि इन इनमें से एक सुपरहिट एक्टर बन चुका है।तो दूसरा एक बड़ी कंपनी का सीईओ है। बता दें कि रामायण में कुश का किरदार स्वप्नील जोशी ने निभाया था और लव के किरदार में मयूरेश क्षत्रदे नजर आए।

स्वप्नील जोशी आज मराठी फिल्मों के सुपरहिट एक्टर है। बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी नजर आए है। स्वप्नील जोशी बॉलीवुड फिल्म ‘मितवा’, ‘दिशवारी’ जैसी फिल्मों में नजर आए है। स्वप्नील जोशी ने रामानंद सागर की श्री कृष्ण में कृष्ण का किरदार निभाया था। इसके अलावा लव का किरदार निभाने वाले मयूरेश अब विदेश में रहते है।

मयूरेश एक प्राइवेट कंपनी में अध्यक्ष और सीईओ के रूप में कार्य करते है। वह लंबे समय से इसी क्षेत्र में कार्यरत है। इतना ही नहीं, मयूरेश एक अच्छे राइटर भी है। उन्होंने दो अन्य विदेशी लेखकों के साथ ‘स्पाइट एंड डेवलपमेंट’ पुस्तक लिखी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *