रात के समय भूल कर भी न करें ये 5 काम, हो सकता है भारी नुकसान

1) किसी भी अन्जान व्यक्ति से न मिलें

रात के समय किसी भी स्त्री को पराये पुरूष से या पुरूष को परायी स्त्री से नही मिलना चाहिए। इसके अलावा बुरी संगत वाले लोगों से भी रात के समय मिलने से बचना चाहिए। ऐसे लोगों से रात के समय मिलने पर किसी भी तरह की अनहोनी होने की आशंका बनी रहती है।

2) रात के समय शमशान के पास न जाएं
अगर ज्यादा जरूरी न हो तो रात के समय भूलकर भी शमशान या कब्रिस्तान के पास न जाएं। रात में इन जगहों पर नाकारात्मक उर्जा बहुत भारी मात्रा में होती है और वहाँ से गुजरने पर आप भी उनके चपेट में आ सकते हैं या आपका कुछ नुकसान हो सकता है।

3) सोने से पहले न लगाएं परफ्यूम

रात को सोने से पहले परफ्यूम, डियो या इत्र न लगाएं। ऐसी मान्यता है कि रात में ऐसे सुगन्धित पदार्थ को लगाने से नाकारात्मक शक्तियाँ और उर्जा तेजी से उस व्यक्ति की तरफ आकर्षित होती है जिसने ये परफ्युम लगा रखा होता है। इसलिए बुजुर्ग भी कहते हैं कि रात के समय हमेशा अपने हाथ-पैर और मूँह धोकर सोना चाहिए।

4) बाल खुले रख कर न सोएं

लड़कियों को रात के समय अपने बाल खुले रखकर कभी नही सोना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि रात में बाल खुले रख कर सोने वाली लड़कियों की तरफ नाकारात्मक शक्तियाँ आकर्षित होती हैं और लड़कियों को अपने प्रभाव में ले लेती हैं। इसके अलावा लड़कियों को बाल खुले रख कर किसी चौराहे, शमशान और कब्रिस्तान या ऐसी किसी जगह नही जाना चाहिए जहाँ नाकारात्मक उर्जा बहुत ज्यादा हो।

5) रात को चौराहे पर न घुमें

कभी भी रात को चौराहे पर नही घूमना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि चौराहे के आसपास नाकारात्मक उर्जा बहुत ज्यादा होती है और रात के समय यह उर्जा बहुत ज्यादा बढ जाती है। इसके अलावा आपने यह भी देखा होगा कि रात में लोग चौराहे पर दीपक जलाते हैं या टोना-टोटका कर के डाल देते हैं। इसलिए रात में चौराहे पर जाने से बचना चाहिए विशेषकर गर्भवती औरतों को तो बिल्कुल भी ऐसी जगह पर नही जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *