ये 6 अंक खोलते है लड़कियों के सभी खास राज

आपने देखा होगा कि कुछ लड़कियां बहुत जल्दी क्रोधित हो जाती है तो कुछ प्यार से हर चीज को संभालने की कोशिश करती हैं। कुछ लड़कियों में अपने को हॉट दिखाने की चाहत अधिक होती है तो कुछ अपने परिवार और घर गृहस्थी में अधिक रुचि लेती है। यानि हर किसी का व्यक्तित्व अलग-अलग होता है। अब आप यह जानना चाहते हैं कि कौन कैसा है तो इसके लिए बस आपको उस लड़की की जन्मतिथि पता करना है। अगर आप यह जान लेते हैं कि उस लड़की का जन्म किस तारीख को हुआ है तो आप उसके बारे में कई राज की बात जान सकते हैं, ऐसा अंक ज्योतिष का कहना है।

मूलांक 1 – जन्मतिथि 1, 10, 19 या 28
ऐसी लड़की काफी समझदारी एवं सामाजिक होती है। इनमें व्यवसायिक क्षमताएं होती हैं जिससे यह न सिर्फ घर को अच्छी तरह संभल सकती है बल्कि पति के काम में भी सहयोग करती है। इनमें आत्मसम्मान एवं आत्मगौरव भरा होता है। यह घर परिवार एवं समाज में अपनी पहचान बनाकर रखने विश्वास करती हैं।

मूलांक 2 – जन्मतिथि 2, 11, 20 या 29
ऐसी लड़कियां शांत एवं सौम्य स्वभाव की होती है। इनमें सजने संवरने और आकर्षक दिखने की जबरदस्त चाहत रहती है। इसका कारण है कि इनमें आकर्षण का केन्द्र बने रहने की तीव्र इच्छा होती है।

मूलांक 3 – जन्मतिथि 3, 12, 21 या 30
ऐसी लड़कियां मीठा बोलने वाली और परिवार में अधिक रुचि रखने वाली होती है। यह विवाह के बाद अपने पति पर पूरा प्रभाव बनाए रखती है। ऐसी स्त्रियां रोमांटिक भी खूब होती है और संगीत एवं कला में काफी रुचि रखती हैं। पति इनके नाम से व्यवसाय करें तो उन्हें कारोबार में अच्छी सफलता मिलती है।

मूलांक 4 – जन्मतिथि 4, 13, 22 या 31
ऐसी स्त्रियों के बारे में अंक ज्योतिष कहता है कि इनका दिमाग तेज होता है और यह बुद्घिमान एवं पढ़ने लिखने में होशियार होती है। इन्हें बन संवरकर रहना बड़ा ही अच्छा लगता है। इन्हें घर से बाहर रहना अधिक पसंद होता है। यह खुले विचारों वाली होती है।

मूलांक 5 – जन्मतिथि 5, 15 या 23
ऐसी लड़कियों के बारे में अकंज्योतिष कहता है कि व्यवहार कुशल और सुलझे विचारों वाली होती हैं। यह जीवन में उन्नति और कामयाबी चाहने वाली होती है। विवाह के बाद यह अपने बच्चों एवं पति की उन्नति में अहम भूमिका निभाती हैं।

मूलांक 6 – जन्मतिथि 6, 15 या 24
ऐसी लड़कियां आमतौर पर रूपवती और आकर्षक होती है। इनका हृदय उदार और ममता से भरा होता है। इनमें परिवार चलाने की अच्छी योग्यता होती है इसलिए यह एक अच्छी मां और पत्नी बनती हैं। अपने व्यवहार एवं गुण के कारण यह समाज में प्रतिष्ठित होती हैं और परिवार में आदर पाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *