ये है दुनिया के सबसे खतरनाक पक्षी जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए

पक्षियों को साधारण तौर पर शांत स्वभाव का जीव माना जाता है लेकिन इस दुनिया में कुछ ऐसे भी पक्षी मौजूद हैं जो बेहद ही आक्रमक और खतरनाक माने जाते हैं। आज हम ऐसे ही पक्षियों के बारे में जानेंगे :-

1) बीयर्डेड वल्चर :-यह गिद्धों की प्रजाति का एक दुर्लभ गिद्ध है जो पूर्वी यूरोप और हिमालय के कुछ समय पाया जाता है। ये एक संरक्षित पक्षी है जो देखने में काफी बड़ा लगता है। यह अपने शिकार को 50 से 100 मीटर की ऊंचाई पर ले जाकर नीचे फेंक देता है।

2) कैशोबरी :-यह पक्षी ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है जो उड़ नहीं सकता लेकिन 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ जरूर सकता है। इंसानों पर यह हमला कब करते हैं जब कोई इंसान इन्हें छेड़ता है तब ये उन पर अपने पंजों और चौच से हमला कर देते हैं। दुनिया की यह दूसरी सबसे भारी पक्षी मानी जाती है। यह पक्षी अच्छा तैराक भी माना जाता है।

3) पेरिग्राइन फाल्कन :-अमेरिका का यह पक्षी अपनी तेज रफ्तार के लिए जाना जाता है और यह दुनिया का सबसे तेज उड़ने वाला पक्षी है जिसकी रफ्तार 300 किलोमीटर प्रति घंटा होती है। इस रफ्तार से वह किसी को भी अपना शिकार बना सकते हैं। इनमें मादा नर से बड़ी होती है।

4) म्यूट स्वान :-यह पक्षी ज्यादा दूर तक उड़ नहीं पाता और पानी में रहकर अपना समय व्यतीत करता है। इसकी पहचान के लिए इसकी बड़ी सी लाल चौच को देखा जाता है। जब इनके बच्चों को कोई खतरा महसूस होता है तब उनके माता-पिता किसी पर भी आक्रमण कर देते हैं।

5) पिटोहुई :-यह सुंदर सा दिखने वाला पक्षी बेहद ही खतरनाक होता है क्योंकि इसके पंखों पर एक जहरीला केमिकल होता है जो इसे दुनिया का एकमात्र जहरीला पक्षी बना देता है। इन रंग बेहद सुंदर पर इनका यह बेहद ही दर्दनाक होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *