ये ब्राइडल खूबसूरत मेहंदी डिजाइन आपके हाथों को बनता है स्टाइलिश

अपनी शादी के दिन दुल्हन के रूप मे लड़की सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं। ऐसा हो भी क्यों नहीं? क्योंकि शादी उसके जीवन का एक खास मौका होता हैं। दुल्हन की पोशाक भी विशेष होती हैं और मेहंदी उसका एक महत्वपूर्ण हिस्सा। मेहंदी लगाने वाले दुल्हन को ब्राइडल मेंहदी डिजाइन की एक लिस्ट देते हैं। जिसमें से दुल्हन अपने पसंद के अनुसार एक मेहंदी डिजाइन चुन सकती हैं। उसे अपना बना सकती हैं।

सभी लड़कियां अपनी शादी के दिन एक परफेक्ट और ब्यूटीफुल दुल्हन दिखने का सपना संजोय रखती हैं। हेयर स्टाइल से लेकर पोशाक तक और मेहंदी से लेकर मेकअप तक दुल्हन के लिए सभी कुछ महत्वपूर्ण होता हैं। सेलिब्रिटी कलाकारों का भी ऐसा ही सपना होता हैं। आजकल मेहंदी के अनेक डिजाइन चलन में हैं। इन अद्भुत और खूबसूरत डिजाइनों को सेलिब्रिटी कलाकार भी अपनी शादी पर अपनाती हैं।

  1. यू एंड मी डिजाइन
    यह पैटर्न राधा-कृष्ण डिजाइन के रूप में होता हैं। पिछले साल एक टीवी अभिनेत्री ने अपनी शादी में इस ब्राइडल मेहंदी डिजाइन को अपनाया था, जो काफी लोकप्रिय भी हुआ था। यह डिजाइन काफी खूबसूरत दिखता हैं, जो पति-पत्नी के अपनेपन को भी दर्शाता हैं।
  2. लव स्टोरी डिजाइन
    बड़ी ही खूबसूरती से हाथों में लगाई गई इस डिजाइन की मेहंदी दूल्हे-दुल्हन की आपसी प्रेम गाथा को बयान करती हैं। इसमें आप आपस में कब मिलें और शादी की शुभ घड़ी तक कैस पहुंचे, ये सब दिखाया जाता हैं। शादी के मौके पर लगाई जाने वाला यह ब्राइडल मेहंदी बहेद खूबसूरत होती है।
  3. कार्टून मेहंदी
    इस डिजाइन के पीछे की कहानी कुछ इस प्रकार हैं कि एक युगल जोड़ी का एक छोटा क्रेज फैन था और उसकी वजह से दुल्हन ने अपने हाथों पर इस प्रेम पात्र को दर्शाया। आप भी अपने पसंदीदा कार्टून चरित्र को मेहंदी में उकेरकर रॉक कर सकती हैं.
  4. मेहंदी डिजाइन के बीच में एक फ्रेज लिखें
    ब्राइडल मेहंदी डिजाइन दुल्हन की हाथों को एक डेलिकेट (नाजुक) लुक देता हैं। इस मेहंदी के बीच में आप अपनी पसंदीदा कविता या गीत लिख सकती हैं, पर इस बात का ख्याल रखें कि एक लंबी कविता की जगह एक पंक्ति की एक फ्रेज लिखें ताकि आपकी मेहंदी खराब ना हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *