यूपी: दो साल की बेटी की हत्या कर पिता ने लगाई फांसी,सुसाइड नोट में लिखी मौत की वजह

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां जनपद के थाना मंडी क्षेत्र में कंबोह कटहरा चौकी के पास झोटेवाला मोहल्ले में एक युवक ने दो वर्षीय बेटी की हत्या करने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

युवक का शव फंदे से लटका मिला, जबकि बेटी का शव फर्श पर पड़ा था। यह घटना बुधवार सुबह करीब दस बजे की है।

जहां एक मकान में शोएब (32) और उसकी दो वर्षीय बेटी सिदरा मृत हालत में मिले। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो कमरे से सुसाइड नोट भी मिला। जिसमें आत्महत्या का कारण ससुराल पक्ष से विवाद बताया है।

पुलिस ने बताया कि शोएब किराए के मकान में रहता था। करीब छह माह पूर्व उसकी
पत्नी नाजिया की मौत हो गई थी। तब नाजिया पक्ष के लोगों ने आरोप
लगाया था कि शोएब ने ही उसे मरवाया है।

अभी तक इस मामले की भी जांच पूरी नहीं हुई थी। प्रारंभिक छानबीन के बाद पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। शोएब की मां आसमा की ओर
से ससुराल पक्ष के मुस्तकीम, रजिया और एक अन्य के खिलाफ
आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *