यह है विश्व का सबसे घातक लड़ाकू विमान

1. एफ-35 लड़ाकू विमान

यह विमान दुनिया का सबसे खतरनाक लड़ाकू विमान है।यह एक अमेरिकी फाइटर प्लेन है। यह पूरी तरह स्टील्थ टेक्नोलॉजी पर आधारित है। जानकारों की माने तो, अमेरिका ने इसे रैप्टर फाइटर प्लेन की अगली पीढ़ी के तौर पर विकसित किया है। इन विमान की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि ये दुनिया के किसी भी कोने में बिना किसी रुकावट के लगातार हमला करने में सक्षम है। इसके अलावा यह फाइटर प्लेन एक साथ कई परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है।

2. टी-50 सुखोई पीएके-एफए

यह फाइटर प्लेन दुनिया के सबसे स्मार्ट लड़ाकू विमानों में से एक माना जाता है। क्योंकि यह विमान किसी भी देश के राडार की जद में ना आने की क्षमता रखता है। इसकी इसी खूबी के चलते कोई भी देश अपने दुश्मन देश को चकमा दे सकता है। आपको बता दें कि इस विमान को फाइटर प्लेन्स को पांचवीं पीढ़ी के तौर पर विकसित किया जा रहा है। यह विमान दुनिया मे केवल रूस और भारत के पास है।

3. लॉकहीड मार्टिन एफ-22 रैप्टर

यह लड़ाकू विमान अपने आप मे काफी खतरनाक माना जाता है क्योंकि यह कुछ ही पलों में दुनिया के किसी भी कोने में हमला कर सकता है। यह दुनिया के सबसे महंगे और शक्तिशाली विमानों में से एक है। यह विमान अमेरिकी सेना का काफी अहम हिस्सा है। पहले अमेरिका ने इस विमान को दुनिया के दूसरे देशों में भी सप्लाई की थी। लेकिन अब अमेरिका ने इस पर पूरी तरह से रोक लगा दी है।

4. यूरोफाइटर टायफून

आपको बता दें कि इस फाइटर प्लेन को चार देशों ( जर्मनी, इटली, ब्रिटेन, स्पेन) ने मिलकर बनाया है। इसलिए इस विमान को यूरोपियन यूनियन के नाम से भी जाना जाता है। यह एक बहुउद्देश्यीय विमान है, जो हथियार ले जाने, दुश्मनों को चकमा देने और और हमला करने जैसे आदि कार्य एक साथ कर सकता है। इस विमान में खुद का राडार सिस्टम भी मौजूद है।

5. मैक्डोनल डगलस एफ-15 स्ट्राइक ईगल

यह दुनिया का सबसे तेज हमला करने वाला लड़ाकू विमान है। इस फाइटर प्लेन का वजन करीब 14,300 किलोग्राम है। इस फाइटर प्लेन को बहुत ही शक्तिशाली माना जाता है। इसके जरिये ही अमेरिका ने सद्दाम हुसैन की अगुवाई वाली ईराकी सेना पर हमला किया था। जिससे ईराकी सेना को काफी कुछ गवाना पड़ा।

6. तेजस

भारत का यह लड़ाकू विमान फाइटर प्लानों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवाने में पीछे नही है। इसे पांचवीं पीढ़ी के विमानों के तौर पर विकसित किया गया है। यह विमान खराब मौसम में भी उड़ान भरने में सक्षम है। यह मात्र 14 मिनट में ही अपने पड़ोसी दुश्मन देशों को तबाह कर सकता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि काम ऊंचाई पर उड़ कर यह दुश्मन पर नजदीक से सटीक निशाना लगाने में काफी माहिर है।

7. सी-हैरियर

इस विमान को ब्रिटिश की सेना के लिए खासतौर पर तैयार किया गया था। ये फाइटर प्लेन समुन्द्र से जमीन पर हमला करने में काफी सक्षम माना जाता है। ये विमान तीसरी पीढ़ी के फाइटर प्लेनों का एक अहम हिस्सा रह चुका है। आपको बता दें कि इस फाइटर प्लेन की बदौलत ही ब्रिटेन ने फॉकलैंड और बाल्कन तनाव के समय इसी फाइटर प्लेन से हमला किया था।

8. डसॉल्ट राफेल

यह प्लेन फ्रांस सेना का काफी अहम हिस्सा है। इसे काफी आधुनिक तकनीक से विकसित किया गया है। इसका खुद का अपना राडार सिस्टम है, जिसके जरिए यह दुश्मनों का पता लगता है। इसमे परमाणु हमला भी करने की क्षमता है। भारत से भी फ्रांस ने कुछ राफेल विमान का सौदा किया है। जिनकी पहली खेप भारत मे पहुँच चुकी है।

9. साब जेएएस 39 ग्रिपेन

यह स्वीडेन का फाइटर प्लेन है। यह दुनिया के सबसे ताकतवर लड़ाकू विमानों में से एक माना जाता है। इसे कई आधुनिक तकनीक से लैस किया गया है। यह विमान करीब 25 मीटर के रनवे पर भी लैंड करने में सक्षम है। ये लड़ाकू विमान दुनिया मे सबसे तेज हमला करने वाले फाइटर प्लेनों में से एक है।

10. चेंगदू जे-10

यह चीन का काफी घातक लड़ाकू विमान है। यह लड़ाकू विमान पाकिस्तान के पास भी मौजूद है, जिसे चाइना से खरीदा गया था। पाकिस्तान में इसे थंडर नाम से जाना जाता है। इसकी मारक क्षमता बहुत ही ज्यादा तेज है। इसमे लेजर गाइडेड बमों के साथ ही सेटेलाइट गाइडेड बम के उपयोग करने की भी क्षमता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *