यह है दुनिया का सबसे महंगा गुलाब
जूलियट रोज, कीमत : लगभग 112 करोड़ (Juliet Rose)
मैं समझ सकता हूं इसकी कीमत जानकर आप सोच में पड़ गए होंगे। लेकिन यह सही है। जूलियट रोज की कीमत करीब 112 करोड़ रुपये (15.8 मिलियन डॉलर) है। हालांकि कुछ वेबसाइट पर इसकी कीमत 5 मिलियन डॉलर होने का दावा भी किया जा रहा है।
फ्लॉवरिस्ट डेविड ऑस्टिन (David Austin) को इसे पहली बार तैयार करने में 15 साल लगे थे। इसे कई दुर्लभ फूलों की ब्रीड से जोड़कर तैयार किया गया है। साल 2006 में इसे पहली बार बेचा गया था।