यह व्यक्ति दो परमाणु बमों से भी नहीं मरा,दिलचस्प है कहानी

दुनिया में कई ऐसी घटनाएं होती हैं, जो सामान्य नहीं लगती हैं। कहा जाता है जो विधाता ने लिखा होगा वही घटित होगा। मनुष्य के जीवन का अंत समय कब आए यह किसी को भी पता नहीं है। कई बार ऐसी घटनाएं भी घटित होती हैं, जहां मौत व्यक्ति के समक्ष खड़ी होती है फिर भी वह उसे नहीं हरा पाती है। जीवन के दौर में मनुष्य कई बार ऐसी घटनाओं का सामना कर सकता है। आज हम एक ऐसी घटना के बारे में चर्चा करने वाले हैं, जब एक व्यक्ति शहर को तबाह कर देने वाले दो परमाणु बमों से भी बच निकला।

यामागुची संभवत दुनिया के ऐसे पहले व्यक्ति हैं, जिन्होंने 2 परमाणु बमों को झेला है। यामागुची की मृत्यु कैंसर के द्वारा 93 वर्ष की उम्र में हो गई।

जापान में एक ऐसा व्यक्ति था जो 2 परमाणु बमों से भी नहीं मरा। हम सभी जानते हैं कि अमेरिका ने जापान के 2 शहरों, हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु बमों से हमला किया था। परमाणु बमों के आघात से शहर की शहर तबाह हो जाते हैं परंतु वह व्यक्ति बच कैसे निकला।

व्यक्ति की कहानी भी दिलचस्प है। उस व्यक्ति के अनुसार जब वहां पर परमाणु बम गिराया गए तो एक परमाणु बम उस व्यक्ति से लगभग 2 मील की दूरी पर जाकर गिरा। जब परमाणु बम गिरा तो वह व्यक्ति पूरी तरह से डर गया और उसका शरीर आग की लपटों से पूरी तरह जल गया। आग की लपटों से जल जाने के बाद भी मौत उस व्यक्ति का कुछ ना कर सकी। वह व्यक्ति पर खड़ा हुआ और उसने आंखों से फिर उसी संसार को देखा।

इसी तरह से कुछ हमारे पुराणों में भी कहा गया है कि प्रत्येक व्यक्ति की मौत एक निश्चित समय पर होती है।

उस परमाणु हमले से पूरी तरह जल जाने के बाद वह व्यक्ति फिर खड़ा हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *