यह पर जिंदा पत्थरों को काटो तो निकलता है, खून जानिए सच

पत्थरो के बारे में तो हम और आप सभी जानते हैं आपने यह भी देखा होगा, कि किसी के पत्थर मारो तो खून निकलता है। लेकिन आपने यह नहीं सुना व देखा होगा कि पत्थर को तोड़ने पर उसमें से खून निकलता है, लेकिन असलियत में ऐसे पत्थर मौजूद हैं।

चोट लगने पर खून तो बहता ही है साथ ही लोग अब इन पत्थरों से निकलने वाला मांस भी खाने लगे हैं। चिली और पेरू के समुद्री तलों में बड़ी संख्या में ये पत्थर पाए जाते हैं। ये पत्थर पहली नजर में किसी सामान्य पत्थर की तरह ही नजर आते हैं। इसे Pyura Chilensis नाम से जाना जाता है।

आपको बता दें कि ये पत्थर समुद्री जीव ही है। जो सांस भी लेता है और खाना भी खाता है। साथ ही अपने सेक्स बदलने की क्षमता की वजह से बच्चे भी पैदा करता है। लेकिन ये जीव हूबहू पत्थर की तरह ही दिखता है। इस पत्थर में न सिर्फ खून मौजूद होता है बल्कि मांस भी मौजूद होता है।

ऊपर से सख्त दिखने वाला ये पत्थर अंदर से बेहद नरम होता है। लोग इस पत्थर की तलाश समुद्र की गहराइयों में कर रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि दुनिया भर में इस पत्थर से मिलने वाले मांस को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *