यह जानवर ‘एक’ बार में 40 लीटर पानी पीता है,जानिए इसके बारे में

“जिराफ” विश्व का एक बार में सबसे ज्यादा पानी पी सकने वाला जानवर है। जो आवशक्ता पड़ने पर, एक बार में 40 लीटर तक पानी पी सकता हैं। इतना पानी तो हाथी या उंट भी नहीं पी सकते। यह इतना पानी होेता है कि, यह 21 दिनों तक बिना पानी के रह सकते हैं। जबकि उंट मात्र 14 दिन ही, बिना पानी के रह सकते हैं। 

आइए, जिराफ के संबंध में और भी जानकारी बताते हैं जो, आपको मजा दिलाएंगी।

1. जिराफ दुनिया का सबसे उंचा जानवर है। जो 18 फीट तक हो सकता है।

2. इसकी गर्दन दुनिया के किसी भी जानवर मे सबसे लम्बी होती है। जो लगभग 6 फीट की होती है। इतनी लम्बी गर्दन में मात्र 7 हड्डियां होती है।

3. इसके टांगों की लम्बाई भी करीब 6 फीट होती है। अर्थात् दुनिया के अधिकांश आदमी ‘जिराफ’ के पैरों से भी छोटे होते हैं।

4. इतना विशाल जानवर दिन में मात्र, 5-25 मिनट ही सोता है।

5. जिस प्रकार हर मनुष्य के उंगलियों के निशान एक समान नहीें होते। उसी प्रकार कभी भी दो जिराफ के शरीर पर पाए जाने वाले ‘चितकबरे’ निशान, एक जैसे नहीं होते।

6. जिराफ के पेट की आंतों (Intestine) की लम्बाई 230 फीट होती है।

7. अफ्रीका के ‘मोजाम्बिक’ देश में जिराफ बहुत होते हैं। जो प्रायः सड़कों पर भी आ जाते हैं। अतः मोजाम्बिक देश में बिजली के तारों के ‘खम्बे’ 35-40 फीट उंचे लगाए जाते हैं। ताकि इन जानवरों को तकलीफ ना हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *