यहां 11 खूबसूरत महिलाएं घोड़ों के साथ करती हैं कुछ ऐसा काम
आज लड़कियां लगभग हर वो काम कर रहीं हैं जो लड़के कर सकते हैं बस कुछ ही क्षेत्र बचें हैं जहां लड़कियों का पदार्पण बाकी हैं , वैसे तो महिलाऐं खेल ममले में भी कागी आगे हैं लेकिन क्या आपने कभी लड़कियों को घोड़े की रेस करते सुना हैं , अगर नही तो आज सुन लीजिये की किस जगह की लड़कियां घोड़े की रेस में हिस्सा लेती हैं .
आपको बता दें ब्रिटेन में हर साल एक अगस्त को घोड़े की एक रेस होती है जिसमे केवल लड़कियां हिस्सा लेती हैं , इस रेस में हाउसवाइफ , टीवी एंकर , एक्ट्रेस , फैशन मॉडल जैसे क्षेत्रों की भी लड़कियां शामिल होती हैं .
इस रेस की शुरुआत साल 2012 में हुई थी , इसमें एक साथ 11 महिलाएं हिस्सा लेती हैं, इसमें इकठ्ठा हुआ पैसा दुनियां भर में जरूरतमंद महिलाओं के लिए खर्च किया जाता है .
इसमें हिस्सा लेने वाली लड़कियां प्रोफेशनल नहीं होती इसलिए इन्हें दो महीने पहले से घुड़सवारी की ट्रेनिंग दी जाती है , जब यह पहली बार आयोजित किया गया था तब इसे देखने के लिए 12 हजार लोग आए थे .