यहाँ स्थित है दुनिया का पहला पांच सितारा अंडर ग्राउंड होटल जानिए कुछ खास बातें

चीन में शंघाई के सोंगजियांग क्षेत्र में एक ऐसे होटल का निर्माण किया गया है जो जमीन के अंदर है| इस पांच सितारा होटल को बनाने के लिए लगभग १२ साल का समय लगा है|

१८ मंजिलों वाला यह होटल जिसकी अधिकांश मंजिले जमीन के नीचे है, इसे बनाने के लिए ५००० आर्किटेक, इंजीनियर और मजदूरों की मेहनत लगी हुई है और इसे बनाने में करीब २००० करोड़ रूपये का खर्च आया|

इस होटल में सबसे महंगा सुइट यानी कमरे का एक रात का किराया करीब १४ हजार डॉलर यानी भारतीय रुपयों में १० लाख रुपये और साधारणतः ३५ हजार रूपये के करीब बताया जा रहा है| इस होटल को ब्रिटिश आर्किटेक्ट मार्टिन जोकमेन ने डिज़ाइन किया है|

जिस जगह पर इस होटल को बनाया गया है, वो जगह पहले केवल एक गड्ढा था| होटल की १८ मंजिलों में से १६ मंजिलें जमीन के अंदर और केवल २ मंजिले ही जमीन के ऊपर बनायीं गयी है| होटल में केवल ३३६ गेस्ट रूम है|

इस होटल को कुछ इस प्रकार डिज़ाइन किया गया है कि हर कमरे से देखने पर लोगों को झरना दिखाई देता है| इस होटल के दो फ्लोर १० मीटर गहरे एक मछलीघर से घिरे हुए है| इस अजूबे होटल को इंटरकांटिनेंटल शंघाई वंडरलैंड नाम दिया गया है, जो चीन के आर्किटेक्चर का एक बेहतरीन नमूना माना जा रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *