नारियल

यदि पूजा का नारियल निकल जाए खराब तो उसका क्या होता है मतलब जानिए

दोस्तों जैसा कि आप सभी जानते हैं कि लोग पूजा करते टाइम अपने साथ नारियल ले जाते हैं क्योंकि ऐसी मानता है कि नारियल चढ़ाने से भगवान खुश होते हैं लेकिन जब वह नारियल तोड़ते हैं तो नारियल खराब निकल जाता है उस खराब नारियल का क्या है मतलब तो चलिए आपको उसके बारे में बताते हैं.

नवरात्रों में भी लोग माता रानी को प्रसाद में नारियल चढ़ाते हैं। ऐसा कई बार देखा गया है कि जो नारियल आप पूजा में माता के सामने चढ़ाते हैं वह अंदर से खराब निकलता है। और आपको यह बिल्कुल अच्छा नहीं लगता है कि नारियल खराब निकला है। क्या कभी आपके साथ भी ऐसा हुआ है कि आपने जो नारियल भगवान् जी की पूजा में चढ़ाया था वो अंदर में खराब निकल गया हो। ऐसा आपके साथ कभी न कभी तो जरूर हुआ होगा और जब हुआ होगा तो आपको दुकानदार पर गुस्सा जरूर आया होगा और आपके मन में ये ख्याल आया होगा की ये तो अशुभ हो गया, भगवान नाराज हो गए या कोई हादसा तो नही होने वाला है ऐसी जैसी कई बाते है जो आपके मन में घूमने लग जाती है।

लेकिन ये सब सिर्फ आपका भ्रम है आज हम आपको बता दे कि जब भी आपका पूजा का नारियल खराब नकल जाये तो ये आपके लिए शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इसमें भी भगवान जी आपको कुछ संकेत दे रहे हैं। आज हम आपको इन्ही संकेतों के बारे में बताएंगे। ये तो आप जानते ही है की नारियल को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। उनकी पूजा में नारियल का होना जरूरी होता है।पूजा में चढ़ाया नारियल अगर खराब निकल जाए तो इसका मतलब ये नहीं कि कुछ अशुभ होने वाला है, बल्कि नारियल का खराब निकलना शुभ होता है।

ऐसा माना जाता है कि नारियल फोड़ते समय खराब निकल जाए तो भगवान ने इसे प्रसाद ग्रहण कर लिया है, और यही वजह होती है कि नारियल अंदर से पूरी तरह से सुख चूका है|

नारियल के खराब होने का यह भी संकेत होता है कि आपकी जो भी मनोकामना है वह जल्द ही पूरी होनी वाली है। यही नहीं ये मनोकामना पूर्ण होने का भी संकेत देता है। और इस समय आप भगवान के सामने अपनी जो भी इच्छाएं जाहिर करेंगे वो जरूर पूरी होती है।  वहीं अगर जब भी पूजा का नारियल सही निकलता है तो उस प्रसाद को अपने पास नहीं रखना चाहिए और उसे सब में प्रसाद की तरह बांट देना चाहिए। ऐसा करने से पूजा का फल सबको मिल जाता है। और हमारी पूजा सफल भी हो जाती है|

दोस्तों यह पोस्ट आपको कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताएं और अगर यह पोस्ट आपको पसंद आई हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर लाइक करना ना भूलें और अगर आप हमारे चैनल पर नए हैं तो आप हमारे चैनल को फॉलो कर सकते हैं ताकि ऐसी खबरें आप रोजाना पा सके धन्यवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *