मैकरोनी और पास्ता में क्या अंतर है? जानिए

मैकरोनी और पास्ता आज घर घर में सबसे लोकप्रिय व्यंजनों में से एक बन चुके हैं। छोटे बच्चे तो स्कूल में टिफ़िन में इसी की मांग करते हैं। मैकरोनी और पास्ता को पकाने की कई विधियाँ हैं। सुबह का नाश्ता हो या शाम का लोग अकसर इसी की डिमांड करते हैं। इटली का यह व्यंजन पुरे विश्व का मनपसंद डिश बन चूका है। कार्बोहायड्रेट और प्रोटीन से लबालब यह व्यंजन आज की तारीख में सबका फेवरेट बन चूका है।

मैकरॉनी –

मैकरोनी वास्तव में एक तरह का पास्ता ही होता है जो पतली नली के आकार का होता है। यह एक बेहद लोकप्रिय इटैलियन डिश है जिसे इटली के अलावा पुरे विश्व में बड़े चाव से खाया जाता है। मैकरोनी मैदे से बनाया जाता है और इसको बनाने में अंडा का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। मैकरोनी पतली पतली नली के आकार की संरचना होती है जो अर्ध गोलाकार यानि एक तरफ मुड़ी हुई होती है एक तरह से अंग्रेजी के सी आकार में होती है। इस आकार की वजह से इसे एल्बो मैकरोनी भी कहते हैं। मैकरोनी अत्यंत शुष्क होती है।

उत्तर अमेरिका में मैकरोनी का मतलब ही एल्बो मैकरोनी से निकाला जाता है जबकि इटली में मैकरोनी सीधी नलिकाकार संरचना होती है जिसके किनारे चौड़े और वर्गाकार होते हैं। हालाँकि मैकरोनी ग्रीक शब्द मैकेरिया से निकला माना जाता है जो एक प्रकार का जौ का बना हुआ शोरबा होता था।
मैकरोनी मैदे से बनता है। इसको बनाने के लिए मशीनों का प्रयोग किया जाता है। इसमें प्रोटीन, वसा के साथ साथ कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा पायी जाती है। प्रति सौ ग्राम मैकरोनी में 371 किलो कैलोरी ऊर्जा प्राप्त होती है।

पास्ता किसे कहते हैं

पास्ता एक प्रकार का इटैलियन व्यंजन है जो न केवल इटली में बल्कि पूरी दुनियां में बहुत लोकप्रिय है। यह सुबह के नाश्ते से लेकर मुख्य भोजन में भी इस्तेमाल होता है। पास्ता वास्तव में मैदे का बना होता है जिसमे प्रायः अंडे का प्रयोग किया जाता है। पास्ता की कई किस्मे आती हैं और यह कई आकार में मिलता है।
पास्ता को उबाल कर या बेक कर बनाया जाता है। कई देशों में मैदे की जगह कई दूसरे अनाजों का आटा भी प्रयोग किया जाता है।
मैकरोनी प्रायः नलिकाकार यानि ट्यूब की तरह होता है जबकि पास्ता प्रायः कई आकार और आकृतियों में पाया जाता है। कई बार यह स्प्रिंग की तरह घुमावदार भी होता है।

पास्ता की मुख्य रूप से दो किस्मे आती हैं ड्राइड पास्ता और फ्रेश पास्ता । ड्राइड पास्ता का उत्पादन मशीनों द्वारा होता है। इसे प्रायः कमर्शियल यूज़ के लिए बनाया जाता है। फ्रेश पास्ता प्रायः घरों में हाथों द्वारा बनाया जाता है।
पोषण की दृष्टि से देखा जाय तो पास्ता में 31 प्रतिशत कार्बोहाइड्रेट्स, 6 प्रतिशत प्रोटीन और बहुत कम मात्रा में वसा होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *