मिश्री खाने के इन स्वास्थ लाभ को शायद आप नहीं जानते होंगे
आयुर्वेद में मिश्री के बहुत सारे स्वास्थ लाभों को बताए गए है। बहुत सारी स्वास्थ्य समस्याओं को ठीक करने के लिए मिश्री का उपयोग किया जाता है। यह बात सभी को पता है कि मीठा या चीनी डाइबिटीज के लिए कितना घातक होता है। लेकिन जानकारी के लिए आपको बता दें कि मिश्री गन्ने और खजूर के रस से मिल कर बनता है। ये एक अपरिष्कृत पदार्थ है।
मिश्री को जिसे हम प्राकृतिक चीनी भी कहते है, अगर संतुलित मात्रा में लिया जाए तो स्वास्थ के लिए बेहद फायदेमंद होती है। आयुर्वेद में मिश्री को एक बहुत ही गुणकारी औषधि के रूप में देखा जाता है। मिश्री शरीर के प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करके सर्दी, खांसी, ज़ुकाम, और खराश को ठीक करती है। साथ ही ये गैस, एसिडिटी और उल्टी को भी रोकने का काम करती है। इसके अलावा मिश्री शरीर को संक्रमण से बचाती है और हीमोग्लोबिन के स्तर को बनाए रखने में भी काफी सहायक होती है। इसके सेवन से एनीमिया और चक्कर आने जैसी समस्याएं बिल्कुल ठीक हो जाती है।
मिश्री के सेवन करने का तरीका:
हमारे रसोई घर में बहुत से ऐसे मसाले होते है जिनके साथ मिश्री का सेवन करने से स्वास्थ्य लाभ होता है। उनमें से काली मिर्च और घी भी एक है। मिश्री का सेवन काली मिर्च और घी के साथ करनी चाहिए। मिश्री के पाउडर को काली मिर्च और घी में मिला कर खाने से गले का खराश ठीक हो जाता है। खांसी को ठीक करने के लिए आप मिश्री के पाउडर को गर्म पानी में मिला कर ले सकते है। इससे खांसी में तुरंत आराम मिलता है और साथ ही छाती का कफ और बलगम भी बाहर निकल जाता है। ये फेफड़ों को साफ रखने में काफी सहायता करती है।